कैटेगरी

The Kerala Story 2 OTT रिलीज डेट आई सामने? जानिए कहां देख पाएंगे फिल्म

The Kerala Story 2 OTT Release Date: जहां 'द केरला स्टोरी' के डिजिटल प्रीमियर में नौ महीने की देरी हुई थी। वहीं इसका दूसरा पार्ट अगले महीने यानी मई से ओटीटी प्ल
विज्ञापन
Updated at :

The Kerala Story 2 OTT Release Date: 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ‘द केरला स्टोरी 2’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी धर्म परिवर्तन और ‘लव जिहाद’ पर आधारित है। फिल्म को पहले पार्ट जैसी सफलता बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिली। मूवी ने सिर्फ 50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब देखना होगा कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद मूवी को दर्शकों से कैसा रिस्पांस मिलेगा। आइए बताते हैं कि किस ओटीटी पर ये रिलीज होगी।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

इस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘द केरला स्टोरी 2’

‘द केरला स्टोरी 2’ 8 मई को हिंदी ZEE5 पर प्रीमियर होगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के 8 हफ्ते बाद यह ओटीटी पर आई है। जी5 ने घोषणा की है कि ‘द केरला स्टोरी 2’ 1 मई से उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी रिलीज की तारीख की घोषणा वाली पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “हर ‘परफेक्ट’ रोमांस के पीछे एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उस पल को देखिए जब दिव्या, नेहा और सुरेखा के सपने एक बुरे सपने में बदल गए। देखिए ‘द केरला स्टोरी 2’, 1 मई से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है।”

फिल्म की स्टारकास्ट

द केरला स्टोरी 2′ तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित इस फ़िल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विपुल अमृतलाल शाह ने क्या कहा?

प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर कहा, “’द केरला स्टोरी 2′ के साथ हमारा मकसद हमेशा कहानी सुनाने से आगे बढ़कर कुछ ऐसा बनाना रहा है, जो लोगों को रुकने, सोचने और अपने आस-पास की असलियतों के बारे में मुश्किल सवाल पूछने पर मजबूर करे। यह सिर्फ स्क्रीन पर दिखाए गए वाकयों के बारे में नहीं है, बल्कि उनके पीछे की गहरी वजहों को समझने के बारे में है।”

एक साल बाद ओटीटी पर रिलीज हुई थी द केरला स्टोरी

‘द केरला स्टोरी 2’ और ‘द केरला स्टोरी’ के ओटीटी रिलीज शेड्यूल में एक बड़ा फर्क है। दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बावजूद, पहला पार्ट लगभग एक साल बाद ओटीटी पर रिलीज हुआ था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Aashiqui 2 Re-Release: ‘आशिकी 2’ फिर से रिलीज होगी? श्रद्धा कपूर का बयान वायरल

लेखक के बारे में By Niharika Sharma

मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें