कैटेगरी

7 बार IVF फेल, कई मुश्किलों के बाद अब मां बनने जा रहीं संभावना सेठ, शेयर की गुडन्यूज

संभावना सेठ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ एक गुडन्यूज शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह मां बनने वाली है। जिसके बाद उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार
Updated at :

एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर खुशियां आने दस्तक देने वाली है। जी हां, कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं। 30 अप्रैल को यानी आज संभावना और अविनाश ने सोशल मीडिया पर इस बारे में अपने चाहने वालों को बताया। अब फैंस से लेकर सेलेब्स उनके पोस्ट पर कमेंट्स करके उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Share:
गूगल न्यूज़

मां बनने वाली है संभावना सेठ

संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने एक खुशखबरी सुनाने के लिए तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में संभावना और अविनाश ने एक पेपर पकड़ा हुआ हैं। इस पेपर पर लिखा हुआ है, “सैम और अवि का बच्चा जल्द आने वाला है” और “ब्रेकिंग न्यूज़: हम प्रेग्नेंट हैं।” दूसरी तस्वीर में, बच्चे के छोटे-छोटे जूते दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में उनका कुत्ता इट्स ऑफिशियल लिखे क्लैपबोर्ड के पास पोज दे रहा है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “हम प्रेग्नेंट हैं। हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब बननी शुरू हो गई है – प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए। काउंटडाउन शुरू हो गया है।”

View this post on Instagram

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

7 बार आईवीएफ हुआ फेल

संभावना सेठ ने हटरफ्लाई संग बातचीत में अपने संघर्षों और एक दिल तोड़ने वाले मिसकैरेज के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, “मैंने कई मिसकैरेज झेले हैं और उसके बाद मैं यहां तक पहुंची हूं। मेरे कई मिसकैरेज हुए हैं; इन सभी सालों में मैंने कुल 7 बार IVF करवाने की कोशिश की है। हमारी शादी से पहले ही मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। इसमें मेरा करीब 1.5 लाख रुपये का खर्च आया था। मैं दूर की सोचने वाली इंसान हूं, इसलिए मैंने पहले से ही प्लानिंग कर ली थी। लेकिन आप जानते ही हैं कि भगवान की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती। एग्स का एक्सट्रैक्शन पूरी तरह से हेल्दी था।”

संभावना की निजी जिंदगी

संभावना सेठ ने साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी से शादी की थी। इससे पहले संभावना ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी मुश्किलों और IVF ट्रीटमेंट के बारे में खुलकर बात की थी। वहीं, एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘पागलपन’, ‘दीवाना मैं दीवाना’ और ‘Love.com’ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर के नाम हैं सबसे ज्यादा 100 करोड़ फिल्में, 20 हिट्स के साथ खान नहीं कोई और निकला आगे

लेखक के बारे में By Niharika Sharma

मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें