कैटेगरी

Do Deewane Seher Mein OTT: ओटीटी पर रिलीज को तैयार सिद्धांत-मृणाल की रोमांटिक फिल्म, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Do Deewane Seher Mein OTT: फिल्म दो दीवाने शहर में ओटीटी पर रिलीज हो रही है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 20 फरवरी
Updated at :

Do Deewane Seher Mein OTT: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की मूवी दो दीवाने शहर में आपको याद होगी। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली द्वारा समर्थित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसने 27 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में सिद्धांत और मृणाल की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखी थी। अब दो महीने बाद ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Share:
गूगल न्यूज़

‘दो दीवाने शहर में’ घर बैठे देखें

रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। आप इसे घर बैठे 17 अप्रैल से देख सकते हैं. प्लेटफॉर्म ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे एप की कमिंग सून कैटेगरी में पहले ही लिस्ट कर दिया गया है।

फिल्म की कहानी

रवि उदयावर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शशांक और रोशनी (मृणाल द्वारा अभिनीत) की कहानी है। ये दोनों युवा पेशेवर हैं, जिनकी पर्सनैलिटी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। रोशनी जिंदगी को प्रैक्टिकल नज़रिए से देखती है, जबकि शशांक रोमांस में यकीन रखता है। दोनों मिलते हैं और उनके घर वाले चाहते हैं कि उनकी शादी हो जाए। हालांकि किसी वजह से रोशनी उसे मना कर देती है, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर होता है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको मूवी देखनी होगी।

मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म’डकैत: ए लव स्टोरी’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। मृणाल के साथ मूवी में अदिवी शेष है. फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है और संघर्ष कर रही है। अब सारी उम्मीदें इस साल रिलीज होने वाली उनकी तीसरी फिल्म – ‘है जवानी तो इश्क होना है’पर टिकी हैं. इसमें उनके साथ वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी हैं। कुछ दिन पहले, मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज़ किया था। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सिद्धांत चतुर्वेदी अब किस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर?

सिद्धांत चतुर्वेदी की इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें से एक रिलीज़ हो चुकी है और दूसरी, ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’। फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धांतके साथ जया बच्चन और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हुई थी और मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- ‘सैयारा’ के बाद फिर साथ नजर आएंगे अहान पांडे-मोहित सूरी, नई लव स्टोरी पर शुरू हुआ काम

लेखक के बारे में By Niharika Sharma

मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें