कैटेगरी

Dhurandhar 2 OTT: ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज टली, जानिए कब होगी ऑनलाइन रिलीज

Dhurandhar 2 OTT: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ओटीटी रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही है। फैंस जानना चाहते हैं कि फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होग
Updated at :

Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूटी। इसमें रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे कलाकार शामिल हैं। इस एक्शन स्पाई-थ्रिलर फिल्म को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने अपने तीसरे मंगलवार को 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई (ग्रास) 1,237.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि अब तक इसकी नेट कमाई 1,033.37 करोड़ रुपये रही है। अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी आई है।

Share:
गूगल न्यूज़

धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज में देरी क्यों हो रही है?

धुरंधर नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में स्ट्रीम हो रहा है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जियोहॉटस्टार ने डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर प्रीमियर होती हैं। जहां ‘धुरंधर 2’के मई के मध्य से स्ट्रीम होने की उम्मीद थी, वहीं रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसके ओटीटी प्रीमियर में देरी हो सकती है। फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ट्रेड की चर्चाओं से संकेत मिलता है कि फिल्म का ओटीटी प्रीमियर जियोहॉटस्टार के आखिरी हफ्ते या जून 2026 के पहले हफ्ते में होने की संभावना है।

जानें सूत्र ने क्या कहा?

इस मामले में एक सूत्र ने फिल्मीबीट को बताया, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्रीमियर आईपील 2026 के खत्म होने के बाद जियोहॉटस्टार पर होना तय है। यह फिल्म मई के आखिरी वीक या जून 2026 के पहले वीक में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए रिलीज की जाएगी.”

अनंत अंबानी के बर्थडे में नजर आए रणवीर सिंह

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद रणवीर सिंह इन दिनों ले रहे हैं। हाल ही में एक्टर जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन में नजर आए। इस दौरान रणवीर ने अपना लुक काफी सादा और सिंपल रखा। उन्होंने एक ओवरसाइज्ड सफेद शर्ट के साथ ढीली-ढाली काली पैंट पहनी थी। इस पार्टी में वह शाहरुख खान के साथ मस्ती करते हुए भी दिखे। दोनों की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

यह भी पढ़ें- ‘Dhurandhar 2’ के बाद ‘Bhoot Bangla’ का नया दांव, क्या यही है ब्लॉकबस्टर का फॉर्मूला?

लेखक के बारे में By Niharika Sharma

मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें