कैटेगरी

इस विदेशी स्टार ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत अमर रहेगी

आशा भोसले को अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल, तब्बू सहित कई बड़े सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी। उनके जाने से हर आंखें नम है। इस बीच एक विदेशी स्टार ने भी
Updated at :

92 वर्ष की आयु में मुंबई में दिग्गज एक्ट्रेस आशा भोसले का निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार है मुंबई में है। सेलेब्स लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई सेलेब्स और स्टार्स ने उनके साथ अपनी फोटोज भी शेयर की। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी है। उन्होंने आशा भोसले संग काम करने के अपने अनुभव को याद किया।

Share:
गूगल न्यूज़

ब्रेट ली ने ऐसे किया आशा भोसले को याद

ब्रेट ली ने अपने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले संग फोटो शेयर कर एक लंबा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, “मुझे 2006 में आशा भोसले के साथ ‘You’re the One for Me’ गाना लिखने और रिकॉर्ड करने का सौभाग्य मिला था। यह एक ऐसी बात है जिसके लिए मैं हमेशा बेहद आभारी रहूंगा। जो बात मेरे दिल में सबसे ज्यादा बस गई, वह सिर्फ उनकी असाधारण प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी दयालुता और विनम्रता थी। जिस इंसान ने अपने जीवन में इतनी बड़ी सफलता हासिल की हो, उसने खुद को इतनी गर्मजोशी और उदारता के साथ पेश किया।”

View this post on Instagram

A post shared by Brett Lee (@brettlee_58)

खुद को बताया भाग्यशाली

उन्होंने आगे कहा, “इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतनी खास इंसान के साथ कुछ पल बिताने का मौका मिला… इसमें कोई शक नहीं कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी।”

जब ब्रेट ली और आशा भोसले ने मिलकर एक गाना बनाया

ब्रेट ली और आशा भोसले ने साल 2007 में ‘You’re the One for Me’ गाने पर साथ काम किया था। यह सहयोग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ, जब ली को एक ग्लोबल म्यूज़िक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बुलाया गया था। यह गाना चार्ट्स पर काफी सफल रहा और इसने भोसले की सहज बहुमुखी प्रतिभा को दिखाया।

यह भी पढ़ें- आशा भोसले को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, जानें किस स्टार ने क्या कहा?

लेखक के बारे में By Niharika Sharma

मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें