टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

दरभंगा न्यूज़ / दरभंगा में एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी, चोरों ने उड़ाए जेवरात और नकद

दरभंगा में एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी, चोरों ने उड़ाए जेवरात और नकद

Reported by: Ground Repoter | Written by: Ritu Sharma | Agency: SN Media Network
Last Updated:

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलनी और धरौड़ा गांव में मंगलवार रात एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना में चोरों ने बंद पड़े कमरों के ताले तोड़कर 15 हजार नकद और लगभग साढ़े सात लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

चोरी का तरीका: ताले तोड़कर घुसे चोर, महिलाओं के कमरे की कुंडी भी लगाई गई थी

जानकारी के अनुसार, बलनी के दिलीप कुमार झा उर्फ झपसू के घर में चोरों ने उनके बंद दो कमरों का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। दिलीप ने बताया कि वह दरवाजे पर सो रहे थे, और चोरों ने गेट के अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। चोरों ने महिलाओं के सोने के कमरे की कुंडी भी बाहर से लगाकर, दो बंद कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर चोरी की।

संबंधित आर्टिकल्स

Darbhanga News: क्या LNMU ने किया छात्रों के साथ धोखा? 64 के बजाय 2000 रुपए का चार्ज

Bihar News: मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग, विवाद बढ़ा

दरभंगा में पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक

Bihar News: घने कोहरे से हवाई और रेल यात्रा प्रभावित, दरभंगा एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट रद्द

Darbhanga News: बाढ़ पीड़ित किसानों को फसल क्षति मुआवजे का एक और अवसर

बिहार समाचार: हेडमास्टर से लेकर वकील तक जाएंगे जेल, छेड़खानी के आरोपी को बचाने के लिए हुआ बड़ा खेल

चोरों ने आलमारी और ट्रंक को तोड़कर सभी जेवरात और नकद रकम चुरा ली। दिलीप ने यह भी बताया कि चोर जाते-जाते घर के तोते और लड्डू गोपाल भगवान की मूर्ति भी अपने साथ ले गए। घर की चहारदीवारी के बाहर रखी एक छोटी टोपिया को पलट कर, चोरों ने चहारदीवारी पार करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े

चोरी में हुए नुकसान की जानकारी

दिलीप कुमार झा ने बताया कि चोरी में उनकी सोने की तीन चेन, तीन कान की बालियां, एक जोड़ी कान के टाप्स, मनटीका सेट, दो अंगूठियां, एक नथिया, पांच अठन्नी व करीब ढाई भर चांदी के सिक्के सहित 15 हजार रुपये नकद चुराए गए हैं।

धरौड़ा गांव में भी चोरों ने किया हाथ साफ

इसी रात धरौड़ा गांव में पिन्टू राय और भरत राम के घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया। पिन्टू राय के घर से करीब 50 हजार रुपये के जेवरात चोरी हुए, जबकि भरत राम के घर से चोरों ने ताला तोड़कर मनटीका, झुमका, पायल और कीमती बर्तन चोरी कर लिए।

इसे भी पढ़े

चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत

यह घटना बहेड़ा, डखराम, बलनी और धरौड़ा गांवों में हो रही चोरियों की कड़ी का हिस्सा है। पिछले एक सप्ताह में इन गांवों में हुई चोरी की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों में दहशत पैदा कर दी है।

पुलिस कार्रवाई: प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी

बहेड़ा थाना के थानाध्यक्ष चन्द्र कान्त गौरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने पीड़ितों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Ritu Sharma
Ritu Sharma

Ritu Sharma is an experienced news editor with over a decade in journalism, currently leading editorial efforts at SamastipurNews.in. Renowned for her commitment to journalistic integrity and precision, Ritu has developed a reputation for curating insightful, unbiased news content that resonates with readers. She holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication, equipping her with deep expertise in media ethics and storytelling. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 7, 2024, 11:57 पूर्वाह्न IST

दरभंगा न्यूज़ / दरभंगा में एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी, चोरों ने उड़ाए जेवरात और नकद