CBSE Board 12th Result 2025: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 13 मई 2025 को जैसे ही CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
CBSE Board 12th Result 2025: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 13 मई 2025 को जैसे ही CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, देशभर में नतीजों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। लेकिन इस बार का रिजल्ट सिर्फ नंबरों की बात नहीं है, बल्कि यह बदलाव, समावेशिता और समाज में आ रहे नए सोच का प्रतीक बन गया है।
सबसे बड़ी और हैरान करने वाली खबर ये रही कि CBSE Board 12th Result 2025 में ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा है। जी हां, इस कैटेगरी के सभी छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं, जो कि बीते साल के मुकाबले दोगुनी छलांग है। ये परिणाम सिर्फ आंकड़ों की जीत नहीं बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष और मेहनत की कहानी है।
जहां एक तरफ लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों की सफलता ने एक नया इतिहास रच दिया। अब यह सवाल उठता है—क्या हम शिक्षा के जरिए वाकई एक समावेशी समाज की ओर बढ़ रहे हैं? आइए जानते हैं इस शानदार सफलता की पूरी कहानी…
CBSE Board 12th Result 2025: ट्रांसजेंडर छात्रों की ऐतिहासिक सफलता
CBSE Board 12th Result 2025 की घोषणा ने यह साफ कर दिया है कि अब शिक्षा के क्षेत्र में समानता की ओर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस वर्ष ट्रांसजेंडर कैटेगरी से जितने भी छात्र परीक्षा में बैठे, वे सभी सफल हुए हैं। पिछले साल जहां यह आंकड़ा सिर्फ 50% था, वहीं इस बार यह दोगुना हो गया। यह उन छात्रों की मेहनत और समाज में बदलते नजरिए को दर्शाता है।
संबंधित खबरें (Also Read)
लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, लड़कों से आगे
Central Board of Secondary Education (CBSE) declares Class XII results.
CBSE Class 12 results: 88.39% of students pass the board exams. Passing percentage increased by 0.41% since last year.
Girls outshine boys by over 5.94% points; over 91% girls passed the exam. pic.twitter.com/LjDqMa4iw8— ANI (@ANI) May 13, 2025विज्ञापन
रिजल्ट के आंकड़ों की बात करें तो लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। 91.64% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 85.70% लड़के सफल हुए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहा है। वर्ष 2024 में 91.52% लड़कियां और 81.12% लड़के सफल हुए थे।
CBSE Board 12th Result 2025 में कुल पास प्रतिशत

इस साल कुल 88.39% छात्र 12वीं की परीक्षा में सफल हुए हैं। यह आंकड़ा बोर्ड की स्थिरता और परीक्षार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। बोर्ड हर वर्ष शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयास करता है और इस बार के परिणामों से यह साबित होता है कि इन प्रयासों का असर हो रहा है।
CBSE Result 2025 कैसे चेक करें?
CBSE Board 12th Result 2025 देखने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
- सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- यहां से आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
CBSE बोर्ड में पासिंग क्राइटेरिया क्या है?
CBSE कक्षा 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। थ्योरी परीक्षा में पास होने के लिए 80 में से 26 अंक जरूरी हैं। इससे कम अंक लाने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
CBSE Board 12th Result 2025: समाज में बदलाव का संकेत
CBSE Board 12th Result 2025 में ट्रांसजेंडर छात्रों की 100% सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की खबर नहीं है, यह सामाजिक सोच में हो रहे बदलाव का भी प्रतीक है। यह सफलता एक संदेश है कि अगर समाज साथ दे और अवसर मिले तो हर कोई आगे बढ़ सकता है।
धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।
यह भी पढ़ें:-
- CBSE 10th Result 2025 OUT: 95% लड़कियों ने पास होकर मचाया धमाल, लड़के रह गए पीछे – यहाँ देखें अपना रिजल्ट!
- CBSE Board Result 2025 OUT: यूपी की बेटी ने रच दिया इतिहास! 500 में 499 अंक, पूरे देश में मच गया हड़कंप!
- CBSE Board Class 12th Topper 2025: यूपी की बेटी सावी जैन बनीं देश की टॉपर, 500 में से 499 अंक हासिल किए
- CBSE 10th Result 2025: नवोदय स्कूल्स ने मचाया तहलका, 99.49% रिजल्ट देख हर कोई रह गया हैरान!





















