Dhurandhar 2 advance booking report: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 18 मार्च के प्रीमियर के लिए प्री-सेल तगड़ी कमाई कर ली है. फिल्म को
Dhurandhar 2 advance booking report: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जैसे-जैसे मूवी रिलीज के दिन पास रहे हैं, वैसे-वैसे दर्शकों की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई है. 18 मार्च को पी प्रीव्यू शोज है, जिससे उम्मीद की जा रही है ये बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला देगी. एडवांस बुकिंग की शुरुआत जबरदस्त हो चुकी है. इस स्पाई एक्शन सीक्वल के टिकटों की भारी बिक्री हो चुकी है.
पेड प्रीमियर को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुकिंग आंकड़ों की मानें तो 18 मार्च के पेड प्रीमियर शो ने अकेले पूरे भारत में एडवांस बुकिंग से करीब 29.95 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसमें ब्लॉक की गई सीटें शामिल नहीं हैं. ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर, प्रीमियर के लिए एडवांस बिक्री लगभग 34.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में पूरे देश में करीब 10,000 शो के लिए 6.1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. हिंदी के अलावा फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. ये आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है.
19 मार्च के लिए पहले दिन की एडवांस बुकिंग का क्या है रिपोर्ट?
19 मार्च को आधिकारिक ओपनिंग डे माना जाएगा. एडवांस टिकटों की बिक्री ने अब स्पीड पकड़ ली है. लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन (ब्लॉक सीटों को छोड़कर) के लिए करीब 7.79 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. भारत भर में 11,000 से ज्यादा शो के लिए 1.5 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं. ब्लॉक सीटों को मिलाकर पहले दिन की एडवांस ग्रॉस कमाई पहले ही लगभग 15.74 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन में 1.25 लाख टिकट बेचे, बॉलीवुड के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें (Also Read)
‘धुरंधर 2’ के प्रीव्यू शो के दौरान दिखाया जाएगा इस फिल्म का टीजर
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर ‘धुरंधर 2’ के प्रीव्यू शो के दौरान दिखाया जाएगा. फिल्म का पोस्टर मेकर्स ने जारी कर दिया है. पहले पोस्टर में कृति एक कार में आराम करती हुई नजर आ रही हैं. दूसरे पोस्टर में शाहिद नजर आ रहे हैं. आखिरी पोस्टर में रश्मिका अपने फोन में आस-पास की खूबसूरत नजारों को कैद करती हुई दिखाई दे रही हैं. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘कॉकटेल’ की एक आध्यात्मिक अगली कड़ी है. फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में पूरी हो गई थी.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?





















