Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर बीते दिन ही मेकर्स ने जारी किया था। ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ह
Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर बीते दिन ही मेकर्स ने जारी किया था। ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ही आग लगा दिया था। हर तरफ सिर्फ धुरंधर 2 की बात हो रही थी। फिल्म में रणवीर सिंह का खतरनाक अंदाज दिखा। इसके अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल का भी खौफनाक लुक दर्शकों को देखने को मिला। 19 मार्च को सिनेमाघरों में मूवी रिलीज होने वाली है और 18 मार्च को इसका पेड़ प्रीव्यू रखा गया है। इसके टिकटें मिलनी शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई कर ली। आइए आपको आंकड़े बताते हैं।
एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 ने किया कमाल
Sacnilk के अनुसार, ब्लॉक बुकिंग के साथ धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया। फिल्म का टोटल कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी ही 13.26 करोड़ रुपये है, जो सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही है। इस कलेक्शन के साथ ही इसने कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ डाला। फिल्म ने 2026 की मशहूर हिंदी फिल्मों जैसे संजय मिश्रा और नीना गुप्ता-स्टारर वध 2 (3.89 करोड़ रुपये), आदर्श गौरव और शनाया कपूर-स्टारर तू या मैं (6.98 करोड़ रुपये), और अनुभव सिन्हा की तापसी पन्नू-स्टारर कोर्टरूम ड्रामा अस्सी (10.10 करोड़ रुपये) से अधिक कलेक्शन कर लिया है।
रिलीज से पहले फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड
इसके अलावा धुरंधर 2 ने साल 2026 में रिलीज हुई पीरियड वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 (328.57 करोड़ रुपये), विशाल भारद्वाज की शाहिद कपूर-स्टारर ओ’ रोमियो (69.40 करोड़ रुपये), रानी मुखर्जी-स्टारर कॉप ड्रामा मर्दानी 3 (50.38 करोड़ रुपये) और विपुल शाह-निर्मित द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड (29.40 करोड़ रुपये) के बाद इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। अभी मूवी ये कमाल कर रही है तो सोचिए रिलीज होने के बाद ये ना जाने और कितने रिकॉर्ड्स को तोड़ेगी।
3 मिनट का था धुरंधर 2 का ट्रेलर
धुरंधर 2 का 3 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर है। इसमें रणवीर सिंह की पिछली कहानी को दिखाया गया है। धुरंधर के एक सीन की याद दिलाता है, जब एक टेररिस्ट आर माधवन के अजय सान्याल से कहता है कि हिंदू कायर होते हैं। वह उसे चैलेंज भी करता है कि अगर वह कर सकता है तो उन्हें नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करे। ट्रेलर में मेजर इकबाल का और खतरनाक लुक इस बार देखने को मिलेगा। यालीना का चेहरा गुस्से से भरा दिखता है और उसके हाथ में बंदूक होता है। संजय दत्त का रोल इस बार ज्यादा होगा, ऐसा लगता है।
संबंधित खबरें (Also Read)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?





















