Dhurandhar 2 advance booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का खुमार लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज पैदा किया है। फैंस अब बस इसके रिलीज होने का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और 18 मार्च को पेड़ प्रीव्यू शोज कुछ शहरों में रखे गए हैं। पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसने अभी ही कई फिल्मो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आइए आपको एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा

Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग अब 18.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसमें लगभग 6 करोड़ रुपये की ब्लॉक बुकिंग भी शामिल है। अगर इसे हटा दिया जाए, तो 2,06,367 टिकटों की बिक्री से हुई 12.30 करोड़ रुपये की कमाई में से सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन का है, जो 12 करोड़ रुपये है। पेड प्रीव्यू शोज से ही मूवी ने इतना कमा लिया कि इसने अमर कौशिक की 2024 की ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘स्त्री 2’ ने पेड प्रीव्यू की एडवांस बिक्री से 8.50 करोड़ रुपये ग्रॉस (और 10 करोड़ रुपये नेट) कमाए थे।

‘धुरंधर 2’ ने बनाया ये रिकॉर्ड

धुरंधर 2′ अभी ही साल 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह की फिल्म से अभी सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ (361.79 करोड़ रुपये), शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ (79.26 करोड़ रुपये), रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ (51.62 करोड़ रुपये), अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ (36.25 करोड़ रुपये) और विपुल शाह की ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ (25.40 करोड़ रुपये) आगे हैं. हालांकि जैसा क्रेज आदित्य धर की फिल्म को लेकर है, उससे लग रहा कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

धुरंधर 2 में ये सॉन्ग नोटिस किया आपने ?

धुरंधर 2 के ट्रेलर में मेकर्स ने बैकग्राउंड साउंडट्रैक में अरी अरी सॉन्ग का यूज किया है। ये ट्रैक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है। यह गाना डेनिश-इंडियन बैंड मुंबई रॉकर्स का है। यह बैंड 2003 में बना था, जब डेनमार्क में रहने वाले डेनिश-इंडियन सिंगर नवतेज सिंह रेहल ने प्रोडक्शन जोड़ी WCA, थॉमस सरडॉर्फ और जानुस बार्नविट्ज़ के साथ कई जैम सेशन में काम किया था। इन दोनों का पहला कोलेबोरेशन, अरी अरी, 1 जनवरी, 2027 को रिलीज हुआ था. इस गाने को यूट्यूब पर 4.7 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?