दरभंगा: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बरियौल चौक पर एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर 70 वर्षीय वृद्ध चरित
दरभंगा: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बरियौल चौक पर एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर 70 वर्षीय वृद्ध चरितर दास से टकरा गई, जो खाना लेकर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। इस हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने वृद्ध के परिजनों को सूचित किया। परिजन तुरंत जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध का शव शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने बताया कि वे अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कमतौल थाना में मामला दर्ज कराएंगे। पीड़ित के भतीजे नारायण दास ने कहा, “घटना के तुरंत बाद हम अस्पताल पहुंचे और यहां से लौटते ही केस करेंगे।”
ग्रामीण संतोष दास ने बताया कि यह हादसा बाइक की तेज गति के कारण हुआ। बाइक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन वह बहुत तेजी से मोटरसाइकिल चला रहा था।


















