Skip to main content
Samastipur News

बिहार के दरभंगा में बिजली कटौती का कहर! आज 2 बजे तक न होगी बिजली

दरभंगा में आज बिजली आपूर्ति में कुछ घंटों के लिए पावर कट लगाया जाएगा। गंगवाड़ा पीएसएस से निकलने वाली रामनगर फीडर में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा

विज्ञापन
Updated at :

दरभंगा में आज बिजली आपूर्ति में कुछ घंटों के लिए पावर कट लगाया जाएगा। गंगवाड़ा पीएसएस से निकलने वाली रामनगर फीडर में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण सुरक्षा कारणों से 33/11 केवी दोनार के पास से निकलने वाली इंडस्ट्रियल फीडर में बिजली की आपूर्ति दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

विज्ञापन

मेंटेनेंस कार्य के चलते होगी बिजली की कटौती

सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक 11 केवी स्टेशन फीडर में आदित्य विजन के निकट एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते मिर्जापुर चौक, टेस्टी चौक, राजकुमारगंज, प्रधान पोखर, और जीएम रोड की विद्युत सेवा में 1:30 से 2:00 बजे तक पावर कट आएगा।

विज्ञापन

आधे घंटे चलेगा मेंटेनेंस का काम

सहायक विद्युत अभियंता प्रीति कुमारी ने बताया कि गुरुवार को दिन में 1:30 से 2:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मी सागर पावर सब स्टेशन के जेई सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि दोनार के पास से निकलने वाली इंडस्ट्रियल फीडर के कुछ हिस्सों में आज दोपहर 2:00 बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी।

बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अनुरोध है कि वे इस दौरान आवश्यक तैयारियों में जुट जाएं और समझदारी से काम लें। दरभंगा, बिहार में यह पावर कट असुविधा का कारण बन सकता है, इसलिए सभी लोग सावधानी बरतें।

इसे भी पढ़े :-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें