टेक्नोलॉजी

boAt Chrome Iris लॉन्च: प्रीमियम डिजाइन और हेल्थ फीचर्स के साथ नई स्मार्टवॉच की एंट्री

ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

दरभंगा न्यूज़ / बिहार समाचार: सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्त निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई की तैयारी

बिहार समाचार: सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्त निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई की तैयारी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) में एक चिकित्सा लापरवाही के मामले के बाद, बिहार सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्ती से जांच करने का आदेश दिया है। यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया है, जब एक ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में ऑपरेशन का कपड़ा छोड़ दिया गया था, जिससे अस्पताल की लापरवाही पर सवाल उठे हैं।

DMCH में चिकित्सा लापरवाही पर सरकार की सख्त प्रतिक्रिया

यह घटना 8 अक्टूबर को हुई, जब समस्तीपुर के ब्रह्मपुर पश्चिमी निवासी शिवम ठाकुर की पत्नी अंजला कुमारी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद 15 अक्टूबर को डिस्चार्ज होने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। ड्रेसिंग के दौरान महिला के पेट से टेट्रा (ब्लड साफ करने वाला कपड़ा) बाहर निकला, जिसकी खबर मीडिया में सुर्खियां बनीं। इसके बाद सरकार ने तुरंत मामले पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़े

प्रमंडलीय आयुक्त का निरीक्षण और सख्त निर्देश

संबंधित आर्टिकल्स

Samastipur Government Teacher Death News: दरभंगा में समस्तीपुर के शिक्षक ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका

Bihar News: मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग, विवाद बढ़ा

दरभंगा में पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक

Bihar के दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा: गश्ती के दौरान डायल 112 की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत, 2 घायल

Bihar News: घने कोहरे से हवाई और रेल यात्रा प्रभावित, दरभंगा एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट रद्द

Darbhanga News: बाढ़ पीड़ित किसानों को फसल क्षति मुआवजे का एक और अवसर

लापरवाही के मामले के बाद प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने DMCH का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने इमरजेंसी, सुपर स्पेशलिटी और ओपीडी विभागों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति काटने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि तीनों शिफ्ट के रोस्टर की नियमित जांच की जाएगी और रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।

सरकार ने अस्पतालों में उपस्थिति पर सख्ती बरतने के आदेश दिए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव ने भी सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों से रोस्टर और रिपोर्ट भेजने को कहा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई लापरवाही न हो।

लापरवाही पर सवाल और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

अंजला कुमारी की स्थिति ने अस्पतालों की लापरवाही और राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के परिवार ने इस मामले में न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 20, 2024, 04:53 अपराह्न IST

दरभंगा न्यूज़ / बिहार समाचार: सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्त निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई की तैयारी