टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी, रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जमाकर दिखाया दम

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी, रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जमाकर दिखाया दम

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Shreyas Iyer: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में जोरदार वापसी करते हुए एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा, जिससे यह साफ हो गया कि वह अपने पुराने फॉर्म में वापस लौट आए हैं। पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे अय्यर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के जरिए एक बार फिर सेलेक्टर्स का ध्यान खींच रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरे शतक के साथ फॉर्म में वापसी


Shreyas Iyer: रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड में ओडिशा के खिलाफ खेलते हुए अय्यर ने 101 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार शतक पूरा किया। ये शतक मुंबई के लिए काफी अहम था, क्योंकि उनकी क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद इस मैच पर टिकी थी। इससे पहले भी उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा था। दो मैचों में दो शतक लगाकर अय्यर ने यह दिखा दिया है कि उनकी बल्लेबाजी में अब भी दम है।

इसे भी पढ़े

11 महीनों के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म

संबंधित आर्टिकल्स

Shreyas Iyer ने धमाकेदार शतक से दिया कप्तानी का परफेक्ट ऑडिशन, छक्कों की बरसात से IPL 2025 ऑक्शन से पहले मचाई धूम


श्रेयस अय्यर का ये शतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11 महीनों के बाद आया। पिछले 10 पारियों में उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था, जहां वे सिर्फ 3 अर्धशतक ही बना पाए थे और तीन बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। लेकिन अब रणजी में अपने दो लगातार शतकों के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे फॉर्म में लौट आए हैं। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनकी नजरें एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी पर टिकी हैं।

टीम इंडिया में वापसी का इरादा पक्का


श्रेयस अय्यर पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं। श्रीलंका दौरे पर आखिरी बार उन्हें वनडे टीम में मौका मिला था, लेकिन वहां उनका प्रदर्शन साधारण रहा। इसके बाद उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला, जो उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। यहां तक कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी उन्हें बाहर कर दिया गया था। मगर घरेलू क्रिकेट में यह प्रदर्शन उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया है, और अब वह फिर से भारतीय टीम की जर्सी पहनने के इरादे से मैदान पर उतरने को तैयार हैं।

श्रेयस अय्यर की इस फॉर्म को देखकर उनके फैंस भी उत्साहित हैं और सभी को उम्मीद है कि जल्द ही वह टीम इंडिया में वापसी कर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 6, 2024, 04:58 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी, रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जमाकर दिखाया दम