सैफ अली खान की नयी फिल्म ‘कर्तव्य’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। पुलकित द्वारा निर्देशित यह फिल्म पुलिस अफसर पवन (सैफ अली ख़ान) की कहानी है, जिसे एक दौरे पर आई पत्रकार की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जाता है, लेकिन उसकी आंखों के सामने ही उसे गोली मार दिया जाता है। फिल्म का हिस्सा रसिका दुगल, संजय मिश्रा भी है। फिल्म को लेकर उन्होंने अपने दिल की बात एक इंटरव्यू में कही। न्यूज18 से बातचीत में सैफ अली खान ने बताया कि ‘ओमकारा’ और ‘कर्तव्य’ जैसी फिल्में उन्हें अक्सर नहीं मिलतीं। वह कहते हैं, “मुझे कई बार फिल्ममेकर्स को यह यकीन दिलाना पड़ा कि मैं सिर्फ एक ‘मेट्रोसेक्सुअल’ लड़के से कहीं ज्यादा कुछ कर सकता हूं।”
‘परिणीता’ में कैसे मिला सैफ अली खान को काम?
सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें याद है कि ‘परिणीता’ में रोल पाना भी कोई आसान काम नहीं था और विधु विनोद चोपड़ा ने शेखर का रोल निभाने के लिए किसी और एक्टर के बारे में सोचा था। एक्टर कहते हैं, “यह एक लंबी कहानी है… मिस्टर चोपड़ा बहुत ही हिम्मत बढ़ाने वाले इंसान हैं। वह ‘परिणीता’ बना रहे थे। हम आपस में बात कर रहे थे और उन्होंने मुझे बताया कि वह शेखर के रोल के लिए किसी और को कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि उस एक्टर का करियर वैसा नहीं चला जैसा वह चाहते थे। मुझे बताया गया कि उसके अंदर वह दर्द है, जो मेरे अंदर नहीं था।”
ऐसे बनी फिर बात
सैफ अली खान कहते हैं, “मैंने मिस्टर चोपड़ा से कहा, ‘आखिर कब से किसी रोल को पाने के लिए नाकामयाबी एक शर्त बन गई है?’ इस बात पर हमारी थोड़ी-बहुत मजाक-मस्ती भी हुई। उन्हें लगता था कि मैं थोड़ा ‘रोम-कॉम’ (रोमांटिक-कॉमेडी) टाइप का एक्टर हूं। मैंने उनसे इस बारे में बात की और उन्हें राजी करने की कोशिश की कि वे मुझे ‘शेखर’ का किरदार निभाने का एक मौका दें।”
रेस में मेकर्स चाहते थे ये रोल निभाए सैफ
सैफ अली खान ने बताया कि “मुझे मेकर्स को यह भी मनाना पड़ा कि वे मुझे वह रोल दें जो मैंने आखिरकार ‘एक हसीना थी’ में निभाया था। यहां तक कि ‘रेस’ में भी, वे चाहते थे कि मैं अक्षय खन्ना वाला रोल निभाऊं। वह एक जबरदस्त रोल था, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं बड़े भाई का रोल निभाना चाहता हूं, जो थोड़ा ज्यादा जिम्मेदार है.”
संबंधित खबरें (Also Read)
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, केरल में सबसे बड़ी प्री-सेल्स दर्ज

दर्शकों के प्यार से गदगद हुईं सारा अली खान, ‘पति पत्नी और वो 2’ पर शेयर किया खास मैसेज

Karuppu OTT Release: सूर्या की ‘करुप्पु’ घर बैठे देखने का इंतजार खत्म? OTT रिलीज को लेकर सामने आई जानकारी

Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: ‘पति पत्नी और वो 2’ थिएटर के बाद कब और कहां होगी रिलीज? जानिए OTT डिटेल्स

यह भी पढ़ें- Inspector Avinash Season 2 Review: वीकेंड पर धमाल मचा रही ये क्राइम सीरीज, 8 एपिसोड में भरपूर रोमांच







