कैटेगरी

Bihar News: 15 दिनों बाद पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, दर्जनों लोगों को किया था जख्मी

पश्चिम चंपारण (बगहा): पश्चिम चंपारण के बगहा इलाके में 15 दिनों तक दहशत का पर्याय बने तेंदुआ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया। 10 दिसंबर से
विज्ञापन
Updated at :

पश्चिम चंपारण (बगहा): पश्चिम चंपारण के बगहा इलाके में 15 दिनों तक दहशत का पर्याय बने तेंदुआ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया। 10 दिसंबर से पिपरासी क्षेत्र में आतंक मचा रहे इस तेंदुआ को लोहे के पिंजरे में फंसा लिया गया। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के मुख्य वन संरक्षक डॉ. नेशामणि की सलाह पर पिंजरे के पास बकरा बांधा गया था।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता

तेंदुआ को पिपरासी के नोनीया टोली गांव में बिन्दा चौहान के घर के पास वन विभाग की टीम ने पकड़ा। इस सफलता के बाद न केवल ग्रामीणों ने, बल्कि वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह तेंदुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटककर गंडक दियारा के रास्ते रिहायशी इलाके में आ गया था।

इसे भी पढ़े

दर्जनों लोगों को बनाया था शिकार

पिछले पंद्रह दिनों में इस तेंदुआ ने पिपरासी सीमा से सटे धनहा के बंसी टोला क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके अलावा, कई बकरियों और मेमनों को भी तेंदुआ ने मार डाला। तेंदुआ के आतंक के कारण ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया था। बच्चे और महिलाएं भी दहशत में थे।

वन विभाग की चालाकी के आगे हारा तेंदुआ

वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक लोहे का पिंजरा लगाया और उसके पास बकरा बांधा। शिकार की तलाश में भटक रहे तेंदुआ ने जैसे ही पिंजरे के अंदर कदम रखा, वह कैद हो गया। टीम ने तेंदुआ को सुरक्षित पिंजरे में रखा और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा। इसके बाद, तेंदुआ को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ा जाएगा।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल

तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोग अब अपने दैनिक कामकाज के लिए खेतों में जाने लगे हैं। वन विभाग की इस सफलता की पुष्टि बगहा रेंजर सुनील कुमार ने की।

विज्ञापन

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें