Snake News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के कठसिकड़ी गांव में बुधवार को एक विशालकाय अजगर सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह अजगर तालाब के किनारे रेंगता हुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

ग्रामीणों में फैली दहशत

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पास गए कुछ स्थानीय लोगों ने इस विशाल अजगर को रेंगते हुए देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। बच्चों और बुजुर्गों समेत कई लोग डर के कारण अपने घरों में छिप गए। वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की सफलता

वन विभाग के रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि अजगर को पकड़ने के बाद जंगल के संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अक्सर जंगल से निकलकर जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे डर का माहौल बन जाता है।

इसे भी पढ़े

पहले भी मिल चुके हैं खतरनाक सांप

पश्चिम चंपारण में अजगर सांप मिलने के मामले कोई नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले बगहा के मिल बहुअरी गांव में करीब 9 फीट लंबा अजगर मिला था, जो एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। उस समय ग्रामीणों ने मिलकर साहस दिखाया और सांप को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया था।