Snake Case Bhagalpur: भागलपुर की अदालत ने 13 साल पुराने ‘नाग’ कांड में सपेरे मो. शमसुल को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा और 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। 2011 में सांप का खेल दिखाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी, जिसमें सपेरे के चमत्कारी ताबीज का दावा भी नाकाम साबित हुआ।
13 साल पुरानी घटना, 10 साल की सजा
भागलपुर जिले की अदालत ने सपेरे मो. शमसुल को 10 साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने पाया कि 2011 में सांप का खेल दिखाने के दौरान सपेरे की लापरवाही से एक युवक की जान गई थी। एडीजे-14 विवेक कुमार की अदालत में इस मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया। सरकार की ओर से इस मामले की पैरवी मुहम्मद अकबर खां ने की।
क्या था ‘नाग’ कांड?
घटना 2011 की है, जब सपेरा मो. शमसुल पीरपैंती के दुलदुलिया गांव में सांप का खेल दिखाने पहुंचा। खेल के दौरान उसने भीड़ से दिवाकर राम बिंद नामक युवक को बुलाकर उसे ‘चमत्कारी ताबीज’ पहनाया, यह दावा करते हुए कि ताबीज उसे किसी भी सांप के डसने से बचा लेगा। लेकिन जब सपेरे ने एक नाग को दिवाकर के गले में लपेटा, तो कुछ ही मिनटों में नाग ने उसे डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ताबीज का दावा हुआ फेल
सपेरे ने युवक को सांप के डसने से बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह असफल रहा। इस घटना के बाद दिवाकर के परिजनों ने सपेरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया था।
संबंधित खबरें (Also Read)
Patna-Muzaffarpur सफर होगा 40 मिनट का, बिहार में रैपिड रेल की बड़ी तैयारी, सम्राट चौधरी का ऐलान

Bihar में नंबर-1 बनने की तैयारी, Darbhanga विकास को मिला बड़ा लक्ष्य

Bihar Metro निर्माण से पहले प्रशासन का मास्टर प्लान, ट्रैफिक रहेगा सामान्य

Bihar SIPB Industry Clearance Policy: 30 दिन में मंजूरी, नहीं तो मिलेगी डीम्ड क्लीयरेंस

अदालत का फैसला
13 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, अदालत ने सपेरे मो. शमसुल को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और 10 साल की सजा सुनाई।
इसे भी पढ़े :-
- नवरात्रि 2024: बिहार में बना 151 फीट ऊंचा पंडाल, जानें इसकी खासियत!
- Samastipur News: दुर्गा पूजा में इस बार होगी भव्य तैयारी, पुरुष और महिलाओं के लिए अलग गेट, जानिए खास इंतजाम
- बिहार के 5 हेडमास्टर हो सकते हैं सस्पेंड, 58 पर वेतन कटौती की तलवार
- बिहार में देश का पहला अत्याधुनिक डेटा लैब, अब सभी विभागों के आंकड़े मिलेंगे एक जगह
- मिठाई दुकानों पर छापेमारी: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

















