कैटेगरी

Bihar News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से मचा हंगामा, थानाध्यक्ष सहित तीन निलंबित

Bihar News, बक्सर: जिले के सिमरी थाना में पुलिस कस्टडी के दौरान एक युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। मृत युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था। इस
विज्ञापन
Updated at :

Bihar News, बक्सर: जिले के सिमरी थाना में पुलिस कस्टडी के दौरान एक युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। मृत युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद जिले के एसपी शुभम आर्य ने सख्त कदम उठाते हुए सिमरी थानाध्यक्ष प्रफुल कुमार और ओडी प्रभारी सीताराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही चौकीदार हरिकिशुन कुमार को निलंबित करने के लिए डीएम को अनुशंसा भेजी गई है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Bihar News In Hindi: लापरवाही की पुष्टि के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

प्राथमिक जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की बात सामने आई है। घटना के बाद एसपी ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। एसपी ने बताया कि युवक के पिता ने डायल-112 पर कॉल कर नशे में धुत बेटे को पुलिस के हवाले किया था। वहीं, बेटे की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को थाना पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि उन्हें मिलने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर बेटे की लाश मिली।

थाने में आवेदन देकर पिता ने सौंपा था बेटा

सूत्रों के मुताबिक, युवक को शनिवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई। इसके बाद पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर युवक को हाजत में बंद कर दिया गया। चौकीदार की देखरेख में बंद किए गए युवक ने शाम करीब 5 बजे अपनी बेल्ट से फांसी लगाने की कोशिश की।

पुलिसकर्मियों ने युवक को हाजत में लटकते देखा तो तुरंत गेट खोलकर उसे बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

अचेत अवस्था में युवक को तत्काल सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर बक्सर के सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bihar News Hindi: पुलिस पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग

घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना सूचना के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। मृतक के चाचा तारकेश्वर प्रसाद ने कहा, “पुलिस ने हमें यह नहीं बताया कि बेटे को कब अस्पताल ले जाया गया। हमें बक्सर बुलाया गया, और वहां पहुंचने पर हमारे सामने बेटे का शव रखा गया।”

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की मौत के लिए पूरी तरह से पुलिस जिम्मेदार है और उन्होंने मुआवजे की मांग की।

ग्रामीणों का विरोध और प्रशासन की शांति अपील

रविवार को युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने सिमरी थाने में पहुंचकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर भीड़ को शांत कराया। इस दौरान थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया, “परिजनों को पोस्टमार्टम की पूरी जानकारी दी गई थी। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन

एसडीपीओ करेंगे मामले की जांच

एसपी शुभम आर्य ने कहा कि इस मामले की जांच डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर को सौंपी गई है। जांच में अगर थानाध्यक्ष और ओडी प्रभारी की लापरवाही साबित होती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें