Chandan Mishra Murder Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की सुबह एक ऐसा दिल दहला देने वाला वाकया हुआ, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़
Chandan Mishra Murder Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की सुबह एक ऐसा दिल दहला देने वाला वाकया हुआ, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए। Chandan Mishra Murder Viral Video ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। पारस हॉस्पिटल के ICU में इलाजरत चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने न सिर्फ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं बल्कि अपराधियों के बढ़ते हौसले की भी पोल खोल दी है।
ICU में घुसकर मारी गोली: चंदन मिश्रा की हत्या ने उड़ा दिए होश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंदन मिश्रा को इलाज के लिए बेउर जेल से पटना के पारस हॉस्पिटल लाया गया था। बताया जा रहा है कि चंदन पर पहले से हत्या का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से जेल में बंद था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास पांच हथियारबंद लोग अस्पताल में दाखिल हुए और सीधे ICU में जाकर उसे निशाना बनाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी हमलावरों के हाथ में पिस्टल थी और उन्होंने बेहद पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद चंदन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।













