कैटेगरी

दशहरे में मर्डर से सनसनी: रोहतास में पूर्व बीडीसी की गोली मारकर हत्या

दशहरे में मर्डर से सनसनी: रोहतास में पूर्व बीडीसी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
Updated at :

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में दुर्गा पूजा के दौरान अपराधियों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए पूर्व बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) हरेलाल राय की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आकोढीगोला थाना क्षेत्र के चांदी गांव की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने हरेलाल राय पर उस वक्त हमला किया जब वे अपनी भाभी के साथ बगीचे से बाइक पर घर लौट रहे थे। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

हत्या के बाद इलाके में तनाव

वारदात की जानकारी मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि हरेलाल राय को पहले डेहरी के जमुहार स्थित मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सियासी रंजिश की आशंका

हत्या के पीछे सियासी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हरेलाल राय, जो 2011 से 2015 तक पंचायत समिति सदस्य थे, अपनी लोकप्रियता के लिए जाने जाते थे। उनके बेटे बजरंगी कुमार ने कहा कि उनके पिता की हत्या किसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। पिछले दो बार के पंचायत चुनावों में हार के बाद से उनकी दुश्मनी बढ़ी हुई थी।

बजरंगी ने कहा, “पापा बगीचा से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। किसी ने उनसे दुश्मनी निकाली है।”

पुलिस जांच में जुटी

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटना के वक्त हरेलाल राय के साथ परिवार की महिलाएं भी थीं। पुलिस को मामले से जुड़े अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

एसपी रौशन कुमार ने कहा, “पूर्व बीडीसी हरेलाल राय को घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया में जुटी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।”

विज्ञापन

यह घटना दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ने की कोशिश में लगी है।

इसे भी पढ़े:-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें