Skip to main content
Samastipur News

Patna Crime: रिटायर्ड बिस्कोमान अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

Patna Crime: रिटायर्ड बिस्कोमान अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शवपटना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पाटलिपुत्रा थाना से महज 130

विज्ञापन

Patna Crime: रिटायर्ड बिस्कोमान अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शवपटना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पाटलिपुत्रा थाना से महज 130 मीटर दूर नेहरू नगर रोड नंबर दो पर बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार को उनके घर पर हुई, जिसमें रिटायर्ड बिस्कोमान अधिकारी एनके श्रीवास्तव (74) और उनकी पत्नी सुजाता देवी (68) की मौत हो गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पाए गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या

पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि घटना के समय पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पड़ोसियों ने शोर-शराबा भी सुना था। बुजुर्ग महिला का शव किचन में मिला, जबकि एनके श्रीवास्तव का शव बेडरूम में था। हत्या के पीछे लूटपाट का अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

तीन बेटे विदेश और दिल्ली में, दंपती रहते थे अकेले

मृतक दंपती के तीन बेटे हैं—एक नीदरलैंड, दूसरा दुबई और तीसरा दिल्ली में रहता है। पटना में सिर्फ एनके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी ही रहते थे। घर के नीचे किरायेदार रहते हैं, जिनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। कमरे से लेकर किचन तक खून पसरा हुआ था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना दोपहर के वक्त ही हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों और किरायेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर खून सूख चुका था, जिससे स्पष्ट है कि हत्या कई घंटे पहले की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें