बाप-बेटे की लुक्का-छुपी: नालंदा में पुलिस के लिए बनी चुनौती, देसी कट्टे के साथ की फायरिंग
नालंदा: नालंदा जिले के रहुई बाजार में एक हाई वोल्टेज ड्रामा ने सबको हैरान कर दिया। एक पिता-पुत्र की जोड़ी, बीरबल साव और उनके बेटे शंकर ने देसी कट्टे के साथ
नालंदा: नालंदा जिले के रहुई बाजार में एक हाई वोल्टेज ड्रामा ने सबको हैरान कर दिया। एक पिता-पुत्र की जोड़ी, बीरबल साव और उनके बेटे शंकर ने देसी कट्टे के साथ आधा दर्जन थाने की पुलिस से घंटों तक मुकाबला किया। यह घटना कल की है, जिसमें पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने में लगभग छह घंटे लग गए।
घटना का पृष्ठभूमि
पिता-पुत्र का विवाद उस समय बढ़ा जब पिछले साल बीरबल के एक बेटे की लुधियाना में मौत हो गई थी। बीरबल ने अपने गोतिया के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें गोतिया बिहारी साव की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रहुई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही बीरबल और शंकर दोनों छत पर चढ़कर फायरिंग करना सुरू कर दी ।
पुलिस की चतुर रणनीति
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य थानों से भी बल बुला लिया। बीरबल और शंकर लगातार धमकियां देते हुए आत्मघात की कोशिशें करने लगे। कई बार समझाने पर भी जब वे नहीं माने, तब पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए मिर्च के धुएं का सहारा लिया। इससे दोनों बाहर आने पर मजबूर हो गए, और पूरे इलाके में हलचल मच गई।
पुलिस की सफलता
पुलिस की मेहनत रंग लाई और आखिरकार बीरबल को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उनके निर्देश पर पुलिस ने शंकर को भी पकड़ लिया। शंकर के गिरफ़्तारी पहले ही उसने बाहर खरी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही घर मे तोर फोर भी की ।
स्थानीय लोगों की चिंता
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव और अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों इस घटना के चलते सुरक्षा की मांग कर रही है ।
इसे भी पढ़े :-
- Begusarai में BJP नेता गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, ‘अमजद 1531’ का चौंकाने वाला फोन कॉल
- Bihar News: नवादा में कार सवार युवती की संदिग्ध मौत, पिता का आरोप – गोलियों से भूनकर की हत्या
- बेगूसराय की दर्दनाक कहानी: पति ने दो बच्चों की हत्या कर तीसरे की जान के लिए पत्नी की गुहार
- Bihar News: बेतिया में पुलिस टीम पर हमला, SI की वर्दी फाड़ी, इलाके में हंगामा
- BIHAR NEWS: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, धनतेरस के दिन दो BPSC शिक्षकों की मौत से घर में मातम

