BIHAR NEWS: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, धनतेरस के दिन दो BPSC शिक्षकों की मौत से घर में मातम
मोकामा: बिहार में सड़कों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां हर दिन कोई न कोई अपनी जान गंवा बैठता है। हालिया मामला मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन
मोकामा: बिहार में सड़कों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां हर दिन कोई न कोई अपनी जान गंवा बैठता है। हालिया मामला मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन बायपास से आया है, जहां सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
घटना का पूरा विवरण
जानकारी के अनुसार, मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मोर गांव के पास एक तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक पर सवार दो शिक्षकों को जोरदार टक्कर मार दी। ये शिक्षक अपनी बाइक से गवासा शेखपुरा मध्य विद्यालय जा रहे थे। हादसे में मोर निवासी राजेश कुमार (पिता स्वर्गीय नारायण सिंह) और बरहपुर निवासी देवनंदन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजेश कुमार अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
मोर और बरहपुर गांव में शोक की लहर
इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोकामा और घोसवरी पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। इस हृदयविदारक हादसे से मोर और बरहपुर गांव शोक में डूब गए हैं, और धनतेरस का दिन इन परिवारों के लिए गम का दिन बन गया है।
बिहार में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या
बिहार के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और राज्य राजमार्ग (आरसीडी) पर दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं। इन सड़कों को स्थानीय लोग अब “किलिंग जोन” के नाम से पुकारने लगे हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा परिवहन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में बिहार के छह राष्ट्रीय राजमार्गों पर 2,142 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,734 लोगों की जान चली गई। अकेले एनएच-31 पर 539 दुर्घटनाओं में 431 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़े :-
- बिहार क्राइम न्यूज: शराबबंदी वाले राज्य में शराबियों का आतंक, फौजी पर जानलेवा हमला
- दरभंगा में पटाखों की बिक्री पर DM का कड़ा आदेश: जानें क्या हैं नए नियम
- शिक्षकों का वेतन भी ऑनलाइन उपस्थिति के कारण अटका, दीपावली और छठ पर असमंजस
- धनतेरस पर दरभंगा में ट्रैफिक अलर्ट: फेस्टिवल के बीच शहर के कई मार्ग बंद, जानें किन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध
- पटना मेट्रो हादसा: किसकी लापरवाही से गई जान? गीली मिट्टी या अफसरों की गलती?







