Skip to main content
Samastipur News

Bihar News Today Hindi: बिहार एनडीए एकजुट, वक्फ संशोधन बिल पर समर्थन और चैती छठ की शुरुआत

Bihar News Today Hindi: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार एनडीए एकजुट, वक्फ संशोधन बिल पर सरकार को मिला समर्थन

विज्ञापन

Bihar News Today Hindi: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार एनडीए एकजुट, वक्फ संशोधन बिल पर सरकार को मिला समर्थन

खबर सुनें
विज्ञापन

वक्फ संशोधन बिल पर बिहार एनडीए एकजुट हो गया है। नीतीश कुमार की जेडीयू के बाद, चिराग पासवान की एलजेपी-आर और जीतनराम मांझी की हम ने भी इस बिल पर मोदी सरकार को समर्थन दे दिया है। यह समर्थन बिहार के राजनीतिक दलों के बीच सियासी समीकरणों में अहम मोड़ ला सकता है।

विज्ञापन

Bihar News Today Hindi: बिहार में चैती छठ का महापर्व शुरू

बिहार में आज से चैती छठ का महापर्व शुरू हो गया है। आज यानी 1 अप्रैल को छठ का नहाय खाय हुआ। इसके बाद 2 अप्रैल को खरना होगा और 3 अप्रैल को अस्ताचल गामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 4 अप्रैल को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न होगा। यह पर्व बिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े

Bihar News Today Hindi News: चिराग पासवान के घर का झगड़ा सियासी रंग में

चिराग पासवान के घर का झगड़ा अब सियासी रंग ले चुका है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आरवी) ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पशुपति कुमार पारस ने उनकी मां, राजकुमारी देवी, को बिहार के खगड़िया जिले में उनके पैतृक आवास से बेदखल करने की कोशिश की थी। लोजपा (आरवी) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि इस घटना से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पूरी जानकारी मिली और उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रिंस पासवान को भेजा।

समाचार सारांश:

घटनातारीखविवरण
वक्फ संशोधन बिल पर समर्थन1 अप्रैलबिहार एनडीए ने बिल पर सरकार को समर्थन दिया।
चैती छठ महापर्व की शुरुआत1 अप्रैलनहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई।
चिराग पासवान का परिवारिक विवाद1 अप्रैलचिराग ने पारस को अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में जिम्मेदार ठहराया।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर समस्तीपुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

Also Read:-

Anjali singh
लेखक के बारे मेंBy Anjali singh
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें