कैटेगरी

Bihar Hooch Tragedy: फिर जहरीली शराब का कहर, छपरा और सीवान में कई की मौत, आंखों की रोशनी भी गई

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आया है। छपरा और सीवान जिलों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई और
विज्ञापन
Updated at :

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आया है। छपरा और सीवान जिलों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई और कुछ की आंखों की रोशनी भी खत्म हो गई है। छपरा के मशरख में बीते 24 घंटों के भीतर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। इसके अलावा, सीवान के भगवानपुर में भी जहरीली शराब से दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

मसरख में जहरीली शराब से मौतें, जांच में जुटी पुलिस

छपरा के मशरख थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दो की आंखों की रोशनी चली गई। पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। एसपी कुमार आशीष खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सीवान में भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौतें

वहीं, सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मघड़ी और 22 कट्ठा गांव में भी दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से सीवान और छपरा पुलिस अलर्ट पर है, और प्रभावित इलाकों में छापेमारी जारी है। सीवान पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, ताकि मौतों के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

पहले भी हो चुकी हैं छपरा में बड़ी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब छपरा के मशरख में इस तरह की घटना हुई है। इससे पहले भी 100 से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर से यह मामला प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन गया है।

प्रशासन का बयान

छपरा के डीएम अमन समीर ने एक व्यक्ति की मौत और दो के बीमार होने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक शराब से मौत की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना सही नहीं होगा। वहीं एसपी ने कहा है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और जांच पूरी होने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन

इसे भी ई पढ़े :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें