कैटेगरी

Bihar News: CM सम्राट चौधरी की दिल्ली यात्रा, मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ी बैठक

Bihar के सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से मुलाकात। मंत्रिमंडल विस्तार पर अहम चर्चा संभव।
विज्ञापन
Updated at :

राजनीतिक हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। Bihar की नई सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा नेतृत्व से होने वाली है। इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Bihar: दिल्ली दौरे का क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही दिनों बाद सम्राट चौधरी का दिल्ली जाना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।सूत्रों के अनुसार वह अपने साथ संभावित मंत्रियों की सूची भी लेकर गए हैं, जिस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

मंत्रिमंडल विस्तार में कहां अटका मामला?

NDA के सहयोगी दलों में मंत्री पद को लेकर ज्यादा विवाद नहीं है। जनता दल यूनाइटेड की ओर से सूची पहले ही सौंप दी गई है। बीजेपी के हिस्से के मंत्रियों को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।

विजय सिन्हा की भूमिका पर सवाल

विजय सिन्हा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।यह फैसला आने वाले चुनावों और सरकार की स्थिरता दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bihar CM Samrat Choudhary: महिला बिल पर भड़के सम्राट! राहुल-ममता पर तीखा हमला, बयान से मची हलचल

लेखक के बारे में By Srota Swati Tripathy

जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें