कैटेगरी

Bihar News Today Hindi: बिहार में VIP सुरक्षा को नया किला: 16 बुलेटप्रूफ कारें और CCTV से होगी सचिवालय की अभेद्य निगरानी!

Bihar News Today Hindi: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार सरकार ने VIP लोगों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 16 नई
विज्ञापन
Updated at :

Bihar News Today Hindi: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार सरकार ने VIP लोगों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 16 नई बुलेटप्रूफ कारें खरीदने का फैसला किया है। हर गाड़ी की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए होगी। गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Bihar News Today Hindi: बिहार में VIP सुरक्षा के लिए खरीदी जाएंगी 16 बुलेटप्रूफ कारें

बिहार पुलिस मुख्यालय ने पहले ही इस प्रस्ताव को गृह विभाग के पास भेजा था। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसे मंजूरी देकर परिवहन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। इन गाड़ियों की खरीद पर कुल 15 करोड़ 99 लाख 11 हजार 440 रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक बुलेटप्रूफ कार की कीमत 99 लाख 94 हजार 465 रुपए तय की गई है।

विषयविवरण
गाड़ियों की संख्या16
प्रति गाड़ी कीमत99 लाख 94 हजार 465 रुपए
कुल खर्च15 करोड़ 99 लाख 11 हजार 440 रुपए
गाड़ी मॉडलबुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर
सुरक्षा उपयोगVIP लोगों की उच्च स्तरीय सुरक्षा के लिए

सचिवालय सुरक्षा में लगेगा CCTV नेटवर्क

बिहार सचिवालय की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए सभी भवनों और परिसरों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इस योजना के लिए 29 करोड़ 23 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पुराने सचिवालय, अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन, विकास भवन, सूचना भवन और विश्वेश्वरैया भवन में ये कैमरे लगाए जाएंगे।
इन कैमरों की मदद से सचिवालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी बेल्ट्रॉन को सौंपी गई है।

इसे भी पढ़े

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर समस्तीपुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

विज्ञापन

Also Read :

लेखक के बारे में By Anjali singh
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें