समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के नरसिंभा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात एक महिला को गोली मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला का बयान
घटना के अनुसार, महिला रोसरा से हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटोरा गांव जा रही थी। महिला ने बताया कि वह ऑटो से यात्रा कर रही थी, लेकिन रोसरा में ऑटो वाले से विवाद होने के बाद उसने ऑटो छोड़ दिया। इसके बाद वह पैदल ही भटोरा गांव के लिए चल पड़ी। तभी नरसिंभा चौक के पास बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। महिला ने जब गोली लगने के बाद झनझनाहट महसूस की और खून बहने लगा, तो वह वहीं गिर पड़ी। उसके बाद लोगों ने मदद की और उसे शिवाजी नगर पीएसी में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
संबंधित आर्टिकल्स
Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!
Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी
Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद
Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई
Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी
जांच अधिकारी, डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने महिला को गोली क्यों मारी। पुलिस ने महिला का बयान लेने के लिए दरभंगा भेजने का आदेश दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस दोषियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
इसे भी पढ़े :-