टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिग बॉस / Bigg Boss 19 में फिर मचा बवाल, अमल और नेहाल के बीच लंच ड्यूटी को लेकर तगड़ा विवाद

Bigg Boss 19 में फिर मचा बवाल, अमल और नेहाल के बीच लंच ड्यूटी को लेकर तगड़ा विवाद

Reported by: Ground Repoter | Written by: Amar Rastogi | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Bigg Boss 19 का ताज़ा एपिसोड जबरदस्त ड्रामा और बहस से भरपूर रहा। इस बार शो का मुख्य मुद्दा किचन ड्यूटी बना, जब कप्तान Amaal Mallik और Nehal Chudasama के बीच बड़ा विवाद हुआ। वहीं, बाकी घरवालों के बीच भी रिश्तों और नोकझोंक ने माहौल को दिलचस्प बना दिया।

अमल और नेहाल के बीच किचन ड्यूटी पर टकराव

Bigg Boss 19 house fight between Amaal Mallik and Nehal Chudasamaशहबाज़ और अभिषेक की लड़ाई ने बढ़ाया ड्रामा

Bigg Boss 19 के घर में किचन एक बार फिर हंगामे की वजह बना। अमाल मलिक ने नेहल चुडासमा को लंच ड्यूटी सौंपी, लेकिन नेहाल ने अपने जिम शेड्यूल का हवाला देकर इसे बदलने की मांग कर दी। उनका कहना था कि नीलम को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। अमल ने साफ इनकार करते हुए उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा। इस बहस पर कई घर के सदस्य ने भी नेहाल के रवैये पर नाराज़गी जताई। छोटे से मुद्दे ने पूरे घर में बहस का माहौल खड़ा कर दिया।

कुनिका और अमल की गर्मागर्म बहस

संबंधित आर्टिकल्स

Bigg Boss 19 में मचा बवाल! नीलम गिरी का गुस्सा फूटा गौरव खन्ना पर, फैंस बोले “इस बार हद पार हो गई!

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट Nagma Mirajkar Reveal Her wedding plan, फैंस हुए एक्साइटेड

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट Amaal Mallik Trolled हुए, फैन्स ने कहा फट्टू कैप्टन,

Bigg Boss 19 week ranking के तीसरे हफ्ते का वोटिंग रिजल्ट आया, जानिए टॉप पर किसने मारी बाजी?

Bigg Boss season 19 में अमाल और शहबाज़ का प्रैंक देखकर घरवाले रह गए दंग

Bigg Boss 19 Nominations में आया जबरदस्त ट्विस्ट, इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटका एविक्शन का खतरा

Bigg Boss season 19 में कुनिका और अमल के बीच भी सब्ज़ियों को लेकर बड़ी बहस हुई। अमल ने कुनिका से कहा कि वह किचन से दूर रहें और बाकी लोगों को काम करने दें। इस बात पर कुनिका भड़क गईं और दोनों में तीखी बहस छिड़ गई। बसीर और नीलम ने अमल के गुस्से को लेकर सवाल उठाए। हालांकि बाद में अमल ने कुनिका से माफी मांग ली। इस बहस ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोरी।

शहबाज़ और अभिषेक का झगड़ा

शो में एक और बड़ा ड्रामा तब देखने को मिला जब Shehbaz Badesha और Abhishek Bajaj आमने-सामने आ गए। कुनिका का पक्ष लेते हुए शहबाज़ ने अभिषेक से बहस की, जो देखते-देखते हाथापाई की स्थिति तक पहुँच गई। बाकी contestants ने बीच-बचाव कर माहौल शांत किया। दर्शकों के बीच यह लड़ाई ट्रेंड बन गई और bigg boss 19 contestants को लेकर नई चर्चाएँ शुरू हो गईं।

Tanya की दुबई ट्रिप और साड़ी स्टोरी

Bigg Boss 19 house fight between Amaal Mallik and Nehal Chudasamaतान्या की साड़ी और दुबई ट्रिप की चर्चा ने एपिसोड में डाला ट्विस्ट

ड्रामा के बीच हल्के-फुल्के पल भी आए। तान्या ने अपनी दुबई ट्रिप पर उठे सवालों का जवाब दिया और बताया कि वह वहां काम और बिजनेस सेटअप के लिए जाती हैं, न कि सिर्फ बकलावा खाने। इसके अलावा उन्होंने खुलासा किया कि उनकी साड़ी राजस्थान की महिलाओं ने बनाई है, जिन्हें उन्होंने रोजगार दिया है। इस बात से दर्शकों ने उनकी काफी सराहना की। वहीं अभिषेक और अशनूर की मस्तीभरी नोकझोंक ने एपिसोड को मजेदार मोड़ दिया।

Also Read:


ABOUT THE AUTHOR


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 16, 2025, 01:00 अपराह्न IST

बिग बॉस / Bigg Boss 19 में फिर मचा बवाल, अमल और नेहाल के बीच लंच ड्यूटी को लेकर तगड़ा विवाद