Bhojpuri Actress Anjana Singh viral video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अंजना सिंह का एक व
Bhojpuri Actress Anjana Singh viral video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अंजना सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे देर रात बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करती नजर आ रही हैं।
Bhojpuri Actress Anjana Singh viral video
Samastipur News के अनुसार यह घटना बस्ती जिले के मालवीय रोड स्थित होटल महाराज के सामने देर रात की है, जब एक्ट्रेस अंजना सिंह और प्रोड्यूसर रजनीश मिश्रा की टीम के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अंजना सिंह बस्ती पहुंची थीं और उन्हें होटल में रुकने की व्यवस्था की जानी थी। लेकिन जब वे होटल पहुंचीं, तो वहां रूम बुक नहीं मिला, जिससे वे आगबबूला हो गईं।
इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंजना सिंह ने प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य की कॉलर पकड़कर खींचा और भरी सड़क पर जमकर हंगामा किया। इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


















