Bhojpuri Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद फिर से सामने आया। ज्योति पवन के लखनऊ स्थित फ्लैट पर पहुंची जहाँ पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन ने पुलिस बुलाई है और उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने जनता से न्याय की मांग की है और कहा है कि उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ज्योति रोते हुए पवन सिंह के फ्लैट के बाहर दिखाई दे रही हैं। यह पूरा मामला पटना के सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट का बताया जा रहा है, जहां पवन सिंह रहते हैं। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सार्वजनिक रूप से चर्चा बना। रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में पवन के फ्लैट पर ज्योति पहुंची तो उनको रोकने पुलिस आ धमकी।
संबंधित आर्टिकल्स
Republic Day Parade 2026 को मिलेगा Bollywood Touch? भंसाली की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Akshara Singh Chhath Geet: अक्षरा सिंह ने छोड़ी फिल्म की शूटिंग, छठी मैया गीत ने मचाया धमाल
Kajal Raghwani Chhath Geet: छठ से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का नया भक्ति गीत वायरल
Pawan Singh Chhath Geet: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का छठ गीत ‘जोड़े जोड़े फलवा’ फिर ट्रेंडिंग में! फैंस बोले – ‘हर साल यही बजता है’
Sharda Sinha Chhath Geet: हर घर में गूंजा ‘हो दीनानाथ’, शारदा सिन्हा की आवाज ने फिर लौटाई छठ की यादें
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का Bhojpuri Chhath Puja Song फिर हुआ वायरल, 59 मिलियन व्यूज पार!
इससे नाराज ज्योति ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया कि उनके पति पवन सिंह ने पुलिस बुलाई है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी फोन पर उनको धमका रहे हैं। ज्याेति ने इसके अलावा तमाम तरह के आरोप पवन सिंह पर लगाए।
ज्योति बोलीं – “मैं बिना मिले नहीं जाऊंगी”
वायरल वीडियो में ज्योति कहती नजर आ रही हैं कि वह दोपहर को पवन सिंह से मिलने उनके घर आई थीं, लेकिन उन्हें फ्लैट के अंदर जाने नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि जबरन रोकने के लिए पवन सिंह ने पुलिस बुला ली। वीडियो में ज्योति हाथ जोड़कर कहती हैं, “मैं बिना मिले हुए नहीं जाऊंगी।” इस दौरान वह लगातार रो रही हैं और न्याय की मांग कर रही हैं।
पुलिस की मौजूदगी में बढ़ा ड्रामा
वीडियो में साफ दिख रहा है कि मौके पर दो महिला दारोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिस उन्हें फ्लैट के अंदर जाने से रोक रही है। ज्योति बार-बार कह रही हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा पुलिस उन्हें क्यों रोक रही है और किस वजह से वहां बुलाई गई है। वहीं पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते दिख रहे हैं ताकि माहौल बिगड़े नहीं।
ज्योति का आरोप – “मुझे बेज्जत किया जा रहा है”
वीडियो में ज्योति भावुक होकर कहती हैं कि उन्हें “बेज्जत किया जा रहा है” और उनकी बात कोई सुन नहीं रहा। उन्होंने जनता से न्याय की अपील करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि सच्चाई सबके सामने आए। उनका कहना है कि उन्हें बिना किसी कारण पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है।
पवन सिंह की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
इस पूरे प्रकरण में अभी तक पवन सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस और मीडिया दोनों ही इस मामले पर पवन सिंह की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं — कोई ज्योति के समर्थन में है, तो कोई पवन सिंह के पक्ष में।
वीडियो के सामने आने के कुछ ही घंटे में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर #PawanSingh और #JyotiVideo ट्रेंड करने लगे। लोग इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह है कि पवन सिंह इस विवाद पर कब और क्या सफाई देते हैं, क्योंकि मामला अब केवल निजी नहीं, बल्कि पब्लिक डोमेन में पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें:- Pawan Singh Wife Jyoti Controversy: खेसारी लाल यादव ने Jyoti Singh के सपोर्ट में कही बड़ी बात, बोले- मैं चमचा नहीं हूं
यह भी पढ़ें:- Pawan Singh Wife News: सोशल मीडिया पर मचा तूफान, ज्योति सिंह ने पति को दी खुली चुनौती!