कैटेगरी

Gopalganj Cyber Crime: बिहारियों का डेटा बेचकर पाकिस्तान और चीन से जुड़ा था मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gopalganj Cyber Crime: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव में एक बड़े साइबर क्राइम का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के
विज्ञापन
Updated at :

Gopalganj Cyber Crime: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव में एक बड़े साइबर क्राइम का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का कनेक्शन पाकिस्तान और चीन समेत कई दुश्मन देशों से था। पुलिस के मुताबिक, यह आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर फ्रॉड के धंधे में शामिल था।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृतपुरा गांव के रहने वाले अतुल कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ट्रेडिंग के नाम पर ठगता था लोगों को

Gopalganj Cyber Crime: सूत्रों के अनुसार, बैकुंठपुर थाना को यह जानकारी मिली थी कि आरोपी अतुल कुमार सिंह Peer to Peer क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड कर रहा था। इसके लिए वह भारतीय बैंक खातों, पैन कार्ड और आधार कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा था। इसके साथ ही वह कई टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स से जुड़ा हुआ था, जिनमें चीन, पाकिस्तान, रूस, यूके, नाइजीरिया और केन्या जैसे देशों के लोग भी शामिल थे।

चीन और पाकिस्तान से जुड़े थे इसके तार

आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए विदेशी नंबरों से संपर्क में था और वहां के लोगों के साथ क्रिप्टोकरेंसी और पैसों का लेन-देन करता था। वह कई अकाउंट्स का इस्तेमाल करता था ताकि उसका अकाउंट फ्रिज न हो और उस पर कोई रिपोर्ट न हो। इसके लिए वह टेलीग्राम चैनल पर अलग-अलग अकाउंट्स का विवरण हासिल करता था।

पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

पुलिस ने बताया कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैट्स की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी हवाला में शामिल लोगों के पैसे को कैश में लेकर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ट्रांसफर करता था। खासकर चीन, पाकिस्तान और नाइजीरिया से जुड़े लोग इससे पैसे रिसीव करते थे।

इसके अलावा, आरोपी ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए चीन और पाकिस्तान को भारतीयों का निजी और संवेदनशील डेटा बेचा। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, 24,000 रुपये नकद, चेकबुक और पैन कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन

यह मामला न सिर्फ साइबर अपराध बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि अन्य जुड़े लोगों को भी पकड़ा जा सके।

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें