Skip to main content
Samastipur News

बेगूसराय: दो मासूम भाइयों के शव बरामद, पिता पर हत्या का आरोप

दो मासूम भाइयों के शव बरामद: बिहार के बेगूसराय में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो सगे भाइयों के शव एक गड्ढे से बरामद हुए। इस घटना से पूरे

Updated at :
बेगूसराय: दो मासूम भाइयों के शव बरामद, पिता पर हत्या का आरोप
बेगूसराय: दो मासूम भाइयों के शव बरामद, पिता पर हत्या का आरोप (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

दो मासूम भाइयों के शव बरामद: बिहार के बेगूसराय में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो सगे भाइयों के शव एक गड्ढे से बरामद हुए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्या बाड़ी गांव का है, जहां बच्चों के पिता सिकंदर यादव पर हत्या का आरोप लग रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दो मासूम भाइयों के शव बरामद: सिकंदर यादव और उनकी पत्नी खुशबू देवी की शादी 2015 में हुई थी। दोनों के तीन बेटे थे—आयुष्मान कुमार (8), हिमांशु कुमार (6), और हर्ष कुमार (4)। शादी के बाद से ही दंपत्ति के बीच तनाव बना रहा और मामला घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न तक पहुंच गया। जब रिश्ते में कड़वाहट बढ़ गई, तो खुशबू देवी अपने मायके चली गईं। दोनों के बीच कई बार समझौता कराने की कोशिशें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी।

हाल ही में, सिकंदर यादव ने कोर्ट के आदेश पर अपनी पत्नी और बच्चों को घर वापस लाया, लेकिन उनके बीच विवाद फिर से शुरू हो गया।

बच्चों की लापता होने की सूचना

गुरुवार को खुशबू देवी के भाई हीरा लाल यादव ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि उनके दो भांजे लापता हैं। खोजबीन के बाद अयोध्या बाड़ी गांव के स्कूल के पीछे पानी से भरे गड्ढे में दोनों बच्चों के शव मिले। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एसपी से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना पर बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि खुशबू देवी गुरुवार को उनके कार्यालय में अपने बच्चों के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। इसके तुरंत बाद सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों के शव बरामद किए गए। बच्चों के शवों की पहचान खुशबू देवी ने की। घटना के बाद से सिकंदर यादव और उनके परिवार वाले फरार हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इलाके में आक्रोश और दहशत

इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गांव के लोग इस घटना से सदमे में हैं और पुलिस से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
सौरभ ठाकुर, Samastipur News के संस्थापक हैं। वे बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और बीते कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, SEO और वेब डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके यह हुनर सीखा है और आज समस्तीपुर व बिहार से जुड़ी खबरों को स्थानीय पाठकों तक पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट को चलाते हैं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download