मनोरंजन

Vikrant Massey ने तोड़ी चुप्पी, ‘रामायण’ से जुड़ी अफवाहों पर खुद लगाया ब्रेक

टेक्नोलॉजी

Itel A100 लॉन्च: बजट में दमदार 4G फोन, बड़ी बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती

टेक्नोलॉजी

boAt Chrome Iris लॉन्च: प्रीमियम डिजाइन और हेल्थ फीचर्स के साथ नई स्मार्टवॉच की एंट्री

ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

बिहार न्यूज़ / औरंगाबाद में नवरात्रि के नौवें दिन हुआ दर्दनाक हादसा, एक बच्चा और महिला की मौत, गांवों में पसरा मातम

औरंगाबाद में नवरात्रि के नौवें दिन हुआ दर्दनाक हादसा, एक बच्चा और महिला की मौत, गांवों में पसरा मातम

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

औरंगाबाद: दुर्गा पूजा के पावन पर्व के बीच बिहार के औरंगाबाद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं ने कई गांवों में मातम फैला दिया। नवरात्रि के नौवें दिन एक अनियंत्रित वाहन और वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्र और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

अनियंत्रित वाहन से छात्र की मौत


पहली घटना औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ के पास घटी, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तेज रफ्तार कार ने ट्यूशन जा रहे दो बच्चों को कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतक बच्चे की पहचान प्रिंस कुमार, पुत्र प्रमोद राम, निवासी घोरहत गांव के रूप में हुई है।

वज्रपात से महिला की मौत


दूसरी घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के दानी बिगहा गांव की है, जहां एक 62 वर्षीय महिला प्रमिला देवी बकरी चराते समय वज्रपात की चपेट में आ गईं। घटना के दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान लखन चौहान की पत्नी के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई


दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

गांव में शोक का माहौल


इन दुखद घटनाओं के बाद दोनों गांवों में मातम छा गया है। मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां बकरी चराने के लिए बाहर गई थीं, जब अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुआ और उनकी मां की जान चली गई। वहीं, मृतक छात्र के परिवार का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 11, 2024, 02:45 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / औरंगाबाद में नवरात्रि के नौवें दिन हुआ दर्दनाक हादसा, एक बच्चा और महिला की मौत, गांवों में पसरा मातम