Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज एसिड अटैक की घटना सामने आई है। आरोप है कि कोर्ट में चल रहे एक पुराने केस को वापस नहीं लेने पर बदमाशों ने एक महिला समेत उसके परिवार पर एसिड फेंक दिया। इस हमले में कुल चार लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पीड़िता बबीता देवी ने बताया कि मोतीलाल का बेटा चंदन, मुन्ना कुमार और धर्मेंद्र पहले भी शराब के नशे में उनके घर घुस चुके हैं। इसको लेकर सरायरंजन थाने में केस दर्ज हुआ था जो अब कोर्ट में लंबित है। आरोप है कि आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और एक सप्ताह पहले धमकी भी दी गई थी।

Samastipur News: शौच के दौरान किया गया हमला

घटना के दिन बबीता देवी सुबह शौच के लिए घर के पीछे गई थीं, तभी तीनों आरोपी वहां आ धमके और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बबीता देवी पर एसिड जैसा केमिकल फेंक दिया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उनके पति सुरेश दास और परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इसे भी पढ़े

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी संजय पांडे की अगुवाई में पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंची। पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Samastipur News: ASP का बयान

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि हमला किसी केमिकल युक्त पदार्थ से हुआ है, साथ ही लाठी-डंडे से भी मारपीट की गई। डॉक्टरों से केमिकल की जांच करवाई जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

इसे भी पढ़े

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-