टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए तीन बिहारी मजदूरों के शव पटना पहुंचे, परिजनों में मातम और आक्रोश

कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए तीन बिहारी मजदूरों के शव पटना पहुंचे, परिजनों में मातम और आक्रोश

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

कश्मीर आतंकी हमले: कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए तीन बिहारी मजदूरों के शव आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां परिजनों में गहरा दुख और गुस्सा देखा गया। मारे गए मजदूरों में मोहम्मद हनीफ और मोहम्मद कलीम मधेपुरा जिले के रहने वाले थे, जबकि फहीम नसीर वैशाली जिले के चेहराकलां अबाबकपुर के निवासी थे। फहीम नसीर कश्मीर में सेफ्टी मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे और उनकी पेंटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका था। वह जल्द ही घर लौटने वाले थे।

आतंकी हमले का खौफनाक मंजर

कश्मीर आतंकी हमले: मोहम्मद हनीफ के रिश्तेदार सिराज ने बताया कि आतंकी हमला उस वक्त हुआ जब मजदूरों का काम खत्म होने वाला था और वे रात के खाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक चार नकाबपोश हमलावर आए और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। इस दौरान मजदूरों ने घरों के अंदर भागने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति शांत होने पर बाहर निकले, तो हनीफ मृत अवस्था में मिले। उनके पेट और छाती में गोलियां लगी थीं।

मजदूरों में दहशत का माहौल

संबंधित आर्टिकल्स

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

PK Return: 8 फरवरी से जनता के बीच उतरेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज को नई धार

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

Bihar Budget 2026: आज से विधानसभा सत्र शुरू, कल आएगा विकास का बड़ा ऐलान

Rohini Acharya का बड़ा हमला! तेजस्वी यादव को खुली बहस की चुनौती, RJD में फिर घमासान

हमले के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भी दहशत में हैं। वे पहले से ही आतंकियों के खौफ में जी रहे थे और इस घटना ने उनकी चिंता को और बढ़ा दिया। कलीम के रिश्तेदार अरबाज ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। लोग सिर्फ अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए बाहर काम करने जाते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से वे बेहद डरे हुए हैं।

परिजनों का गुस्सा और सवाल

आज जब मारे गए मजदूरों के शव पटना एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां का माहौल बेहद गमगीन और तनावपूर्ण था। परिजन आक्रोशित थे और सरकार से सवाल कर रहे थे कि आखिर बेकसूर लोगों को मारने वाले ये आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं। उनका कहना था कि निर्दोषों की जान लेना कहां तक सही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सरकार इन शहीद मजदूरों के परिवारों को किस तरह की सहायता देगी। फिलहाल, शवों को उनके पैतृक गांव ले जाया गया है, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 22, 2024, 11:30 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए तीन बिहारी मजदूरों के शव पटना पहुंचे, परिजनों में मातम और आक्रोश