Travel India Feels Like Europe: अगर आप यूरोप घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट, वीजा या समय की कमी के कारण बार-बार प्लान टल जाता है, तो अब और इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। भारत में ही कई ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन मौजूद हैं, जो आपको यूरोप जैसा ठंडा मौसम, खूबसूरत वास्तुकला और शांत वातावरण देने का दम रखते हैं। शिमला, खज्जियार, मैकलॉडगंज, लैंसडाउन और पुडुचेरी जैसे पर्यटन स्थल यूरोपीय माहौल का अनुभव कराते हैं और “Travel India Feels Like Europe” ट्रेंड में हैं।

अब बात करें असली टूरिस्ट एक्सपीरियंस की, तो इन जगहों की खासियत सिर्फ ठंड या इमारतों में नहीं, बल्कि पूरी वाइब में है। माल रोड पर टहलना हो या खज्जियार के हरे मैदान में पिकनिक, या फिर पुडुचेरी की रंगीन गलियों में घूमना – हर पल एक विदेशी सफर जैसा महसूस होता है। भारत में रहकर भी आप बिना पासपोर्ट यूरोप जैसी ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं। जानिए वो 5 जादुई जगहें जो हर ट्रैवल लवर को जरूर देखनी चाहिए।

शिमला – यूरोपीय विरासत की जीती जागती मिसाल

Travel India Feels Like Europe भारत के ऐसे टूरिस्ट प्लेस जो यूरोप जैसा अनुभव कराते हैं, जैसे शिमला, खज्जियार, मैकलॉडगंज, लैंसडाउन और पुडुचेरी
शिमला

ब्रिटिश काल में बसाया गया शिमला आज भी अपनी औपनिवेशिक वास्तुकला और हरियाली से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां का माल रोड, वायसराय लॉज (अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी) और चारों तरफ फैले देवदार के पेड़ यूरोप के किसी पुराने हिल टाउन जैसे लगते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो european vibe india के अनुभव की तलाश में हैं।

खज्जियार – भारत का मिनी स्विट्जरलैंड

Travel India Feels Like Europe भारत के ऐसे टूरिस्ट प्लेस जो यूरोप जैसा अनुभव कराते हैं, जैसे शिमला, खज्जियार, मैकलॉडगंज, लैंसडाउन और पुडुचेरी