RailOne App Ticket Booking Rule: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए RailOne App से General Ticket Booking के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 15 जुलाई से लागू हुए इस नियम के अनुसार अब RailOne ऐप से टिकट बुक करते समय वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID) की जानकारी देना अनिवार्य होगा।

क्या कहता है रेलवे नया नियम?

RailOne ऐप से टिकट बुक करते समय यात्री को सरकारी फोटो पहचान पत्र का विवरण दर्ज करना होगा। नए नियम अनुसार, यात्रा के दौरान वही मूल पहचान पत्र अपने पास रखना जरूरी होगा। यह नियम केवल RailOne App से बुक किए गए टिकटों पर लागू है, स्टेशन काउंटर से खरीदे गए टिकटों पर नहीं।

कौन कौन से है पहचान पत्र

रेलवे ने नए नियम के चलते कुछ जरूरी पहचान पत्रों को मान्य माना गया है. जिनमे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि शामिल है.

नहीं चलेगा स्क्रीनशॉट?

नए नियम के अनुसार अब केवल RailOne ऐप में लाइव टिकट ही मान्य होगा। इसके साथ किसी भी प्रकार का स्क्रीनशॉट, PDF, फोटो या WhatsApp कॉपी दिखाकर यात्रा नहीं की जा सकेगी। वही रेलवे का कहना है कि नियम तोड़ने पर जुर्माना या अन्य कार्रवाई हो सकती है।

कैसे होगी RailOne App से टिकट बुकिंग?

अगर आप लोग भी RailOne App से टिकट बुकिंग करना चाहते है तो सबसे पहले आपको RailOne ऐप खोलें और लॉग इन करें। फिर General Ticket विकल्प चुनें।अब प्रारंभ और गंतव्य स्टेशन दर्ज करें और यात्री की पूरी जानकारी भरें। इसके बाद वैध फोटो पहचान पत्र चुनकर उसका नंबर दर्ज करें। अब UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करें। आखिर में पेमेंट होने के बाद टिकट RailOne ऐप में उपलब्ध होगा।