कैटेगरी

चाहे 4G हो या 5G यूजर, हर किसी को Vi दे रहा अनलिमिटेड डेटा, कीमत 400 रुपये से भी कम

अगर आप Vodafone-idea (Vi) यूजर हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको कंपनी के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको भर-भरकर डेटा का फायदा मिलेग
विज्ञापन
Updated at :

अगर आप Vodafone-idea (Vi) यूजर हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको कंपनी के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको भर-भरकर डेटा का फायदा मिलेगा। इस प्लान की कीमत 400 रुपये से भी कम है। दरअसल, देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी वीआई ने कई क्षेत्र में अपने 5G नेटवर्क की शुरुआत की है, जिसके तहत कंपनी कई प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है। खास बात तो यह है कि इस अनलिमिटेड डेटा का फायदा सिर्फ 5G यूजर्स को ही नहीं, बल्कि 4G को भी मिल रहा है। ऐसे में आप 5G हो या 4G यूजर, आप आराम से अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Vi के 365 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?

Vi के 365 रुपये वाले प्लान में पूरे 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 28 दिनों के लिए प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना का फायदा मिलेगा। डेटा की बात करें, तो 4G और 5G दोनों यूजर्स 28 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आप जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, बिना डेली लिमिट की टेंशन लिए। साथ ही इस प्लान में 28 दिनों के लिए Vi Movies & TV (Mobile & TV एक्सेस) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी कंपनी दे रही है। यानी अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट भी फ्री मिलेगा। हालांकि, इस प्लान में कोई और एक्स्ट्रा बेनेफिट्स नहीं मिलेंगे।

किसके लिए बेहतर है ये प्लान?

वीआई का ये प्लान उनके लिए परफेक्ट ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में महंगे प्लान्स लेने की जगह वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। 400 रुपये से कम में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा और फ्री एंटरटेनमेंट का पैकेज मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: BSNL WiFi Plan ₹1099: 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का नया ऑफर

विज्ञापन
लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें