कैटेगरी

TikTok Come Back In India? अचानक वेबसाइट खुली, सरकार और कंपनी ने दिया बड़ा बयान!

TikTok Come Back In India? अचानक वेबसाइट खुलने से यूज़र्स में उत्साह, लेकिन सरकार और कंपनी ने किया साफ – बैन अभी भी बरकरार।
विज्ञापन
Updated at :

TikTok Come Back in India: भारत में TikTok की वापसी को लेकर फिर से हलचल तेज हो गई है। 22 अगस्त 2025 को अचानक इसकी आधिकारिक वेबसाइट बिना VPN के एक्सेस होने लगी, जिससे लाखों यूज़र्स को लगा कि tiktok india comeback हो चुका है। हालांकि TikTok ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि ऐप अब भी बैन है और कंपनी भारत सरकार के tiktok ban order का पालन कर रही है। आईटी मंत्रालय के सूत्रों ने भी कन्फर्म किया कि धारा 69A के तहत लगाया गया प्रतिबंध हटाया नहीं गया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

लेकिन सवाल उठता है कि अगर TikTok ने कोई अनब्लॉकिंग ऑर्डर जारी नहीं किया, तो फिर वेबसाइट अचानक खुली कैसे? टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह केवल नेटवर्क-लेवल मिसकन्फिगरेशन हो सकता है, जैसा कि पहले भी 2022 में हो चुका है। इसके बावजूद TikTok की वापसी की खबर से भारतीय क्रिएटर्स और फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला। क्या TikTok वाकई भारत में दोबारा अपनी पकड़ बना पाएगा? यही चर्चा फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

TikTok Come Back in India: TikTok का बयान और सरकार की पोजिशन

कंपनी और सरकार ने दी बड़ी सफाई।

TikTok के प्रवक्ता ने टेकक्रंच को ईमेल के जरिए कहा कि कंपनी ने भारत में एक्सेस बहाल नहीं किया है। यानी TikTok अभी भी भारत सरकार के आदेशों का पालन कर रहा है। जानकारी के अनुसार, tiktok को indian government ने अभी तक इस ऐप को अनब्लॉक करने या किसी भी तरह की नई अनुमति देने का फैसला नहीं लिया है।

IT मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कन्फर्म किया कि IT Act की धारा 69A के तहत लगाए गए बैन को हटाया नहीं गया है। यह भी कहा गया कि TikTok के ऑफिशियल वेबसाइट का अचानक खुलना एक नेटवर्क-लेवल मिसकन्फिगरेशन हो सकता है। ऐसा ही एक मामला 2022 में भी सामने आया था जब कुछ सर्विस प्रोवाइडर्स ने पैच लागू करते समय गलती से TikTok और अन्य प्रतिबंधित साइट्स को ओपन कर दिया था।

2020 का बैन और उसके बाद के हालात

साल 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। उस समय सरकार ने यह कदम Chinese mobile applications से जुड़े डेटा सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी रिस्क के चलते उठाया था। यही वह समय था जब TikTok, ali expres, Xender, और कई अन्य लोकप्रिय ऐप्स भारत में बंद कर दिए गए।

इसके बाद 2022 में भी एक और वेव आई, जिसमें PUBG Mobile और Garena Free Fire जैसे पॉपुलर गेम्स को हटाया गया। हालांकि Krafton ने सरकार से बातचीत कर Battlegrounds Mobile India (BGMI) को लॉन्च किया और फिर से यूज़र्स को गेमिंग का अनुभव दिया। वहीं, SHEIN जैसे ब्रांड ने भी नए नाम से वापसी की। लेकिन अब तक TikTok की bytedance कंपनी सरकार के साथ किसी समझौते तक नहीं पहुंच पाई है।

TikTok वापसी की उम्मीदें और चुनौतियाँ

बैन अभी भी जारी, वापसी पर सस्पेंस बरकरार।

भारत दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट बाजारों में से एक है। 2020 से पहले TikTok का यहां बड़ा यूज़र बेस था। लाखों क्रिएटर्स TikTok पर वीडियो बनाकर अपनी पहचान बना चुके थे। यही वजह है कि tiktok india comeback की खबर आते ही क्रिएटर्स के बीच उत्साह बढ़ जाता है।

लेकिन चुनौतियाँ भी कम नहीं हैं। भारत सरकार बार-बार साफ कर चुकी है कि किसी भी tiktok video sharing platform या अन्य विदेशी ऐप को तभी अनुमति दी जाएगी जब वे डेटा लोकलाइजेशन और पॉलिसी कंपालियंस के नियमों का पालन करेंगे।

इसके अलावा अब Instagram Reels, YouTube Shorts और Moj जैसे भारतीय प्लेटफॉर्म ने मार्केट पर कब्ज़ा जमा लिया है। ऐसे में TikTok को वापसी करनी भी मुश्किल हो सकती है क्योंकि यूज़र्स के पास अब कई विकल्प मौजूद हैं।

विज्ञापन

क्या वेबसाइट का खुलना TikTok की वापसी का संकेत है?

22 अगस्त को जब TikTok की website पर बिना VPN के एक्सेस मिलना शुरू हुआ, तो सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ नेटवर्क-लेवल एरर हो सकता है। दरअसल, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) कई बार सिस्टम अपडेट के दौरान अनब्लॉकिंग ऑर्डर में गलती कर देते हैं। यही कारण है कि कुछ समय के लिए TikTok खुलने लगता है। लेकिन यह किसी भी तरह से TikTok की आधिकारिक वापसी नहीं है।

फिलहाल स्थिति साफ है कि TikTok अभी भारत में वापसी नहीं कर रहा। कंपनी ने खुद कहा है कि वह अब भी भारत सरकार के बैन का पालन कर रही है। भले ही कुछ अन्य चीनी ऐप्स जैसे Shein और TanTan ने नए नाम से वापसी कर ली है, लेकिन TikTok का मामला जटिल है। जब तक सरकार और Bytedance के बीच कोई ठोस समझौता नहीं होता, TikTok की वापसी पर भरोसा करना जल्दबाजी होगी।

इन्हे भी पढ़ें:-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें