कैटेगरी

Realme जल्द ला रहा है 10000mAh से ज्यादा बैटरी वाला स्मार्टफोन

Realme अपना नया अपकमिंग स्मार्टफोन 27 अगस्त को लॉन्च कर सकता है। इसमें 10000mAh से ज्यादा की बैटरी मिलेगी, जो पावरबैंक जैसा बैकअप देगी। जानें पूरी डिटेल।
विज्ञापन
Updated at :

स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ी खबर सामने आई है। अब फोन चार्जिंग की टेंशन खत्म होने वाली है क्योंकि जल्द ही ऐसा डिवाइस लॉन्च होने जा रहा है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 2-3 दिन तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme अपने अपकमिंग डिवाइस में 10,000mAh से ज्यादा बैटरी देने वाली है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर वीडियो जारी कर दिया है, जिससे लॉन्च की तारीख और बैटरी कैपेसिटी का संकेत मिल चुका है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

रियलमी का अल्ट्रा-लार्ज बैटरी वाला कॉन्सेप्ट फोन

रियलमी हमेशा से अपने इनोवेशन के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी एक ऐसा Realme Smartphone तैयार कर रही है, जिसमें पावरबैंक जैसी बैटरी दी जाएगी। मई 2025 में ब्रांड ने 10,000mAh बैटरी वाला एक Realme GT Concept Phone पेश किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले डिवाइस में 12,000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके बावजूद फोन सिर्फ 8.5mm पतला और लगभग 212 ग्राम वजनी हो सकता है। लंबी Battery life चाहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

27 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

कंपनी ने अपने टीजर वीडियो में 27 अगस्त 2025 की तारीख का जिक्र किया है। इसमें 1x000mAh लिखा नजर आता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Realme upcoming Smartphone रिकॉर्ड तोड़ बैटरी के साथ आएगा। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें 320W सुपर सोनिक चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है, जो बैटरी को सिर्फ कुछ मिनटों में फुल चार्ज कर सकती है। इतना ही नहीं, रियलमी का यह Realme 10000mAh Phone मार्केट में गेम-चेंजर साबित हो सकता है और लंबी बैटरी बैकअप की समस्या हमेशा के लिए खत्म कर देगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

विज्ञापन
लेखक के बारे में By Aman maurya
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें