कैटेगरी

Motorola Edge 70 Pro की सेल शुरू, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

अगर आप नया और बजट में फ्लैगशिप मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Motorola Edge 70 Pro अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हाल ही में लॉन्च हुए इस मॉडल की सेल आज से शुर
विज्ञापन
Updated at :

अगर आप नया और बजट में फ्लैगशिप मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Motorola Edge 70 Pro अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हाल ही में लॉन्च हुए इस मॉडल की सेल आज से शुरू हो गई है। यह मोटोरोला का बजट फ्लैगशिप मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। इसमें बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं। खास बात तो यह है कि कंपनी पहली सेल पर अच्छा ऑफर भी दे रही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

क्या है कीमत और क्या मिलेंगे ऑफर्स?

मोटोरोला एज 70 प्रो की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। वहीं, 12GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 41,999 रुपये है.

ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा ग्राहक HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर उठा सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को कंपनी एक्सचेंज बोनस का फायदा भी दे रही है। इस मॉडल को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

मोटोरोला के स्मार्टफोन्स अपने लेदर फिनिश डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में एज 70 प्रो भी PANTONE कलर फिनिशिंग दी गई है। इसमें Lily White, Tea और Titan कलर ऑपशंस मिलेंगे।

डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए, इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलेगा। सबसे खास बात तो यह है, कि मॉडल के सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग भी दी गई है। यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड Helio काम करेगा

विज्ञापन

पावर के लिए, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकता है।

यह भी पढ़ें: Alpine White कलर में आ रही iQOO Neo 10, 30 अप्रैल को होगी लॉन्च

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें