कैटेगरी

₹999 में 98 दिन की टेंशन खत्म, Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा और कई सारे बेनेफिट्स

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के करोड़ों यूजर्स हैं और इन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी कई सारे प्लान्स ऑफर करती है, जिनमें से एक 999 रुप
विज्ञापन
Updated at :

अगर आप Jio यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो बजट में लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा और कई सारे बेनेफिट्स दे, तो फिर आपके लिए जियो का 999 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है। देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स हैं और इन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी कई सारे प्लान्स ऑफर करती है, जिनमें से एक 999 रुपये वाला प्लान है। इस प्लान में न सिर्फ कंपनी 98 दिनों की वैलिडिटी दे रही है, बल्कि डेली डेटा के अलावा इसमें 5जी यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा और कई सारे बेनेफिट्स शामिल हैं। यानी कि करीब 3.5 महीने तक आप रिचार्ज की टेंशन से दूर रहेंगे और कई सारी बेनेफिट्स का फायदा उठा पाएंगे।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

क्या है जियो का 999 रुपये वाला प्लान?

जियो के 999 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। इस दौरान यूजर्स सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS जैसी बेसिक सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में टोटल 196GB डेटा, यानी हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा। वहीं, अगर आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पूरे 98 दिनों के लिए कंपनी अनलिमिटेड डेटा का फायदा देगी। ऐसे में आप जितनी मर्जी उतना डेटा का इस्तेमाल करिए।

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी

इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को कॉलिंग-डेटा और मैसेजिंग के अलावा, 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, JioTV और 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज का फायदा दे रही है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 18 महीनों के लिए फ्री Google Gemini Pro का ऐक्सेस भी मिलेगा। यानी आप कॉलिंग-डेटा के साथ-साथ एआई और एंटरटेनमेंट का फायदा फ्री में उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Airtel का ऑल-इन-वन प्लान, लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेली 3GB डेटा और Free Netflix

विज्ञापन

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें