सिर्फ कॉलिंग चाहिए? Jio का ₹448 प्लान 84 दिन तक रखेगा नंबर एक्टिव
अगर आप Jio यूजर हैं और ऐसे सस्ते प्लान की तलाश में हैं, जिसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिले, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, वो भी 450 रुपये से भी कम में। देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई प्लान्स लिस्टिड हैं. इनमें मंथली से लेकर एनुअल और अनलिमिटेड डेटा से लेकर सिर्फ कॉलिंग वाले प्लान्स शामिल हैं। कॉलिंग प्लान्स में कंपनी यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग की सुविधा ऑफर कर रही है। इसमें किसी तरह का डेटा का फायदा नहीं मिलता। आइए जानते हैं जियो के सस्ते ओनली कॉलिंग प्लान के बारे में।
जियो का ओनली कॉलिंग प्लान
जियो के पोर्टफोलियो में एक 448 रुपये वाला प्लान लिस्टेड है। इस प्लान में कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही इसमें कंपनी 1000 SMS फ्री दे रही है। इस प्लान में डेटा का फायदा नहीं मिलेगा, लेकिन कंपनी JioTV और JioAICloud का एक्सेस फ्री दे रही है।
किसके लिए है फायदेमंद?
जियो का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए नंबर रिचार्ज करना है। खासकर बुजुर्ग और ग्रामीण इलाकों के लिए ये प्लान परफेक्ट है। इसके अलावा, ऐसे यूजर्स जो अपना नंबर सस्ते में लंबे दिनों तक एक्टिव रखना चाहते हैं, वे भी इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। जियो के इस किफायती प्लान से लगभग 3 महीने यूजर्स रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo ला रहा नया 5G फोन, 7000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ मचाएगा धमाल