कैटेगरी

Jio लाया करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्लान, 339 में अब महीने भर एक्टिव रहेगा नंबर

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio ने एक ऐसा किफायती प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को महीने भर की वैलिडिटी भी मिलेगी और साथ में हर दिन डेटा का फायदा भी। इ
विज्ञापन
Updated at :

अगर आप Jio नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर खुश हो जाइए। क्योंकि, रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए के नया सस्ता प्लान्स पेश किया है, जिसकी कीमत 349 रुपये से भी कम है। जी हां, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक ऐसा किफायती प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को महीने भर की वैलिडिटी भी मिलेगी और साथ में हर दिन डेटा का फायदा भी। इतना ही नहीं, इस प्लान में अलग से टॉकटाइम बैलेंस ही मिलेगा। यानी कि रेगुलर 349 रुपये वाले प्लान से भी कम में हर महीने आप अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं और कॉलिंग-डेटा का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

कौन सा है जियो का नया प्लान?

रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 339 रुपये वाला प्लान पेश किया है। यह प्लान मंथली वैलिडिटी ऑफर करता है। यानी कि इस प्लान को रिचार्ज करने पर आपका नंबर 28 दिन नहीं, बल्कि पूरे महीने भर चलेगा। जैसे कि मान लीजिए, कीा आप अप्रैल की 5 तारीख को इस प्लान को अपने नंबर पर रिचार्ज करते हैं, तो यह प्लान अगले महीने मई की 5 तारीख को खत्म होगा।

क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

इस प्लान में कंपनी यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा दे रही है। डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में हर दिन आपको 1.5GB डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। इसके अलावा, इसमें आपको ₹14.95 का टॉकटाइम बैलेंस भी मिलेगा।

इतना ही नहीं, इस प्लान में भी जियो अपने यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस दे रही है। साथ ही इसमें Google Gemini Pro का बंडल ऑफर भी मिल रहा है। यानी कि 339 रुपये में आप एआई और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चाहिए हर दिन ज्यादा डेटा? Jio का ये प्लान है अच्छा ऑप्शन

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें