कैटेगरी

सस्ते में चाहिए लंबी वैलिडिटी? Jio के ये प्लान रहेगा बेस्ट ऑप्शन

अगर आप सस्ते में ज्यादा दिनों तक चलने वाले प्लान की तलाश में हैं, तो जियो के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें आपको पूरे 70 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ में डेली डेट
विज्ञापन
Updated at :

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के पास करोड़ों यूजर्स हैं। ऐसे में हर तरह के यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग प्लान्स भी ऑफर कर रही है। मंथली से लेकर 180 दिन और पूरे 365 दिन तक वाले प्लान्स कंपनी के पोर्टफोलियो में लिस्टेड है। ऐसे में अगर आप सस्ते में ज्यादा दिनों तक चलने वाले प्लान की तलाश में हैं, तो जियो के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें आपको पूरे 70 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ में डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

जियो का 70 दिनों वाला प्लान

जियो के पोर्टफोलियो में एक 666 रुपये वाला लिस्टेड है। इस प्लान में कंपनी 70 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। 70 दिनों तक यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 1.5GB डेटा का फायदा कंपनी देगी। यानी कि एक बार रिचार्ज करने पर 2.5 महीने तक यूजर्स रिचार्ज की टेंशन से दूर रहेंगे और कॉलिंग-डेटा का फायदा उठा सकेंगे।

मिलेंगे ये बेनिफिट्स भी

इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 70 दिनों के लिए JioTV का फ्री एक्सेस, JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज और 18 महीनों तक फ्री Google Gemini का फायदा भी दे रही है.

किन यूजर्स के लिए है अच्छा ऑप्शन?

ऐसे यूजर्स जिन्हें सस्ते में ज्यादा दिन की वैलिडिटी चाहिए और जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है, वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। या फिर जिन्हें अपना नंबर एक्टिव रखना है, वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें