कैटेगरी

Alpine White कलर में आ रही IQOO Neo 10, 30 अप्रैल को होगी लॉन्च

चाइनीज टेक कंपनी iQOO अपने Neo 10 मॉडल को नये कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए फोन के नये कलर को रिवील किया
विज्ञापन
Updated at :

चाइनीज टेक कंपनी iQOO अपने Neo 10 मॉडल को नये कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने मॉडल के लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए फोन के नये कलर को रिवील किया है। बता दें, Neo 10 को कंपनी ने 2025 में दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था। ऐसे में अब और एक्स्ट्रा कलर वेरिएंट जुड़ने से यूजर्स को और ऑपशंस मिलेंगे। हालांकि, मॉडल के फीचर्स वैसे ही रखेंगे, जैसे पुराने मॉडल्स में मिलते हैं।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

कौन-कौन से कलर में लॉन्च होगा मॉडल?

iQOO Neo 10 को कंपनी दो नये कलर Alpine White और ब्लैक कलर में लॉन्च करने वाली है। मॉडल को लॉन्च 30 अप्रैल को किया जाएगा। कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा नये वेरिएंट्स ई-कॉमर्स साइट Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

इन नये वेरिएंट्स के आने के बाद iQOO Neo 10 चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। पहले इसमें Inferno Red और Titanium Chrome कलर ऑप्शन मिलते थे, लेकिन अब दो और नये स्टाइलिश कलर इसमें जुड़ेंगे।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

iQOO Neo 10 में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिससे यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही डिस्प्ले में 5500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगी, जिससे धूप में आसानी से फोन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP + 8MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ Q1 डेडिकेटेड गेमिंग चिप भी जोड़ा गया है, जिससे गेमिंग के साथ मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस स्मूद और बेहतरीन मिलेगा। यह Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर काम करेगा.

पावर के लिए मॉडल 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी की एक बार चार्ज करने पर फोन का इस्तेमाल आराम से लंबे समय तक किया जा सकता है। साथ ही घंटों गेमिंग के दौरान फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए मॉडल में 7000mm² का वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

क्या होगी कीमत?

फिलहाल कंपनी ने नये वेरिएंट्स की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है की नये वेरिएंट्स की कीमत पिछले वेरिएंट्स की तरह ही होंगे। ऐसे में बेस वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 34,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 16GB+512GB की कीमत 43,999 रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें: OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च: 28 अप्रैल को, 8600mAh बैटरी वाला फोन!

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें