कैटेगरी

अब एक टैप में पॉज हो जाएगी रील्स, Instagram लेकर आ गया नया फीचर

Instagram ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है। इस नए फीचर में रील एक बार टैप करते ही रुक जाएगी और दोबारा टैप करने पर चलने लगेगी। आइए जानते हैं
विज्ञापन
Updated at :

अगर आप भी Instagram पर रील को देखते वक्त उसे पॉज कर उसके कैप्शन या उस पर लिखे टेक्स्ट को ध्यान से पढ़ते हैं या फिर किसी वीडियो को रोक कर स्क्रीनशॉट लेने में दिक्कत आती है, तो अब आपकी इस समस्या को इंस्टाग्राम ने खत्म कर दिया है। जी हां, अब आप बिना किसी परेशानी के इंस्टाग्राम के रील्स को पॉज कर आसानी से उसके कैप्शन और टेक्स्ट को पढ़ सकते हैं या बीनी किसी मशक्कत के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। दरअसल, प्लेटफॉर्म ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है। इस नए फीचर में रील एक बार टैप करते ही रुक जाएगी और दोबारा टैप करने पर चलने लगेगी। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

क्या है नया फीचर?

इंस्टाग्राम अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया Tap-to-Pause फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ एक टैप पर रील्स को रोक सकते हैं और दोबारा टैप कर के वापस उसी जगह से उसे देख सकते हैं। कंपनी इस फीचर को Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। हालांकि, सभी यूजर्स को ये अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में कुछ यूजर्स को पहले तो कुछ यूजर्स को देर से मिल सकता है।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

इस फीचर को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। यूजर को किसी भी रील्स को रोकने के लिए बस स्क्रीन पर एक बार टैप करना होगा और रील रुक जाएगी। वहीं, वापस उस रील को प्ले करने के लिए भी यूजर को स्क्रीन पर एक टैप करना होगा और रील वापस प्ले हो जाएगी।

Pause करने पर मिलेगा नया ऑप्शन

खास बात तो यह है कि जब यूजर रील को पॉज करेंगे, तो उन्हें म्यूट (Mute) का ऑप्शन मिलेगा। यानी कि वीडियो की आवाज को बंद करने के लिए आपको बैक जाकर उसे म्यूट नहीं करना होगा। आपको एक टैप करने पर ही ऑप्शन मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: ₹13 हजार से कम में आया Realme का नया 5G फोन, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Huawei MatePad Launch: MatePad 11.5 और SE 11 की कीमत और फीचर्स

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें