कैटेगरी

Huawei MatePad India Launch: MatePad 11.5 और SE 11 की कीमत और फीचर्स

Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 जल्द भारत में लॉन्च होंगे। जानें फीचर्स, बैटरी और संभावित कीमत की पूरी डिटेल।
विज्ञापन
Updated at :

Huawei MatePad: भारत के टैबलेट मार्केट में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। लंबे समय बाद कंपनी अपने नए टैबलेट्स के साथ वापसी की तैयारी कर रही है। हाल ही में जारी टीजर और लीक जानकारी में दो नए टैबलेट्स की कीमत और फीचर्स सामने आए हैं, जिससे यूजर्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Huawei MatePad: डिस्प्ले और डिजाइन में क्या मिलेगा नया

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Huawei MatePad सीरीज के तहत दो नए टैबलेट लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें MatePad 11.5 PaperMatte Edition (2025) और MatePad SE 11″ शामिल हैं।MatePad 11.5 में 11.5 इंच का 2.5K resolution वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें PaperMatte technology दी जाएगी, जो स्क्रीन रिफ्लेक्शन को कम करती है और आंखों के लिए आरामदायक अनुभव देती है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें metal unibody design, क्वाड स्पीकर्स और कीबोर्ड सपोर्ट मिलेगा। यह टैबलेट खासकर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।वहीं MatePad SE 11″ को एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 11 इंच का WUXGA डिस्प्ले और स्टाइलिश मेटल डिजाइन दिया जा सकता है।

बैटरी, फीचर्स और सॉफ्टवेयर की खास बातें

MatePad 11.5 में 10,100mAh battery दी जा सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देगी। इसके साथ 40W fast charging का सपोर्ट भी मिलेगा।दूसरी तरफ MatePad SE 11″ में 7,700mAh battery और 22.5W चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है।दोनों टैबलेट HarmonyOS के ग्लोबल वर्जन पर चलेंगे, जो AOSP बेस्ड होगा। इसका मतलब है कि इनमें Google Mobile Services (GMS) का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

हालांकि कंपनी इसके बदले productivity apps जैसे WPS Office और अन्य टूल्स को प्रमोट कर रही है, जिससे यूजर्स को काम करने में आसानी मिल सके।इसके अलावा Huawei M-Pen Lite का सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जो नोट्स और ड्राइंग के लिए उपयोगी होगा।

भारत में लॉन्च और संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार इन टैबलेट्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने Flipkart पर टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।MatePad 11.5 को मिड-रेंज सेगमेंट में और MatePad SE 11″ को बजट सेगमेंट में उतारा जा सकता है।कीमत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक के अनुसार यह दोनों टैबलेट्स अपने-अपने सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ आ सकते हैं।

विज्ञापन

अगर ये टैबलेट्स तय फीचर्स के साथ लॉन्च होते हैं, तो यह स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट कंजम्पशन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं। खासकर PaperMatte डिस्प्ले और बड़ी बैटरी इन्हें अलग बनाती है।

यह भी पढ़ें:-OnePlus 15T Launch: 5 वेरिएंट, 7500mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट

लेखक के बारे में By Srota Swati Tripathy

जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें